पैसे और परिवार के लिए राजनीति करता है इंडी ठगबंधन…
प्रदेश भाजपा कार्यालय सभागार में आयोजित मिलन समारोह में विभिन्न दलों से आये सैकड़ों लोगों ने ग्रहण की पार्टी की सदस्यता।
प्रदेश भाजपा कार्यालय सभागार में आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजीव रंजन, राजद के प्रदेश महासचिव हरदेव साहू एवं अंजू देवी सहित सैकड़ों लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय एवं रांची सांसद संजय सेठ ने पार्टी का पट्टा, माला पहनाकर एवं ऑनलाइन सदस्यता करा सभी को पार्टी में शामिल कराया।
मिलन समारोह को संबोधित करते हुये प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि पैसे और परिवार के लिये राजनीति करता है इंडि गठबंधन, इनका जनता से कोई लेना देना नही है। उन्होने कहा कि पूरे देश में सनातन विरोधी एक मंच पर आ रहे हैं पर देश की जनता को अपने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भरोसा है और वह विकसित भारत के लिये मोदी की गारंटी पर भरोसा करती है। श्री मरांडी ने कहा कि पिछले 10 वर्षों के कार्यकाल में मोदी सरकार के विकास कार्यों ने जानाकांक्षाओं को पूरा किया है जिससे प्रभावित होकर हर दिन लोग बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी से जुड़ रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि सबका साथ सबका विकास के साथ पूरा करेंगे 400 पार का संकल्प।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय ने सभी की ऑनलाइन सदस्य्ता कराई एवं सभी से संगठन हित में एवं राष्ट्रहित में फिर एक बार मोदी सरकार के लक्ष्य को पूरा करने में अपना-अपना योगदान देने की बात कही।
राँची सांसद संजय सेठ ने कहा की देश की जनता को मोदी जी की गारंटी पर भरोसा है और गाँव गाँव में उनकी योजनाओं से लोगों के जीवन में खुशहाली आई है और जनता में तीसरी बार उनको प्रधानमंत्री बनाने को लेकर उत्साह है।
वहीं आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजीव रंजन ने भाजपा की सदस्यता लेने बाद कहा कि आम आदमी पार्टी कांग्रेस विरोध के आधार पर ही आई थी पर आज उसी के तलवे चाट रही है।
वहीं राजद प्रदेश महासचिव एवं उप प्रमुख हरदेव साहू एवं अंजू देवी ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों से प्रभावित होकर हमलोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है एवं मोदी जी के नेतृत्व में तीसरी बार केंद्र में एनडीए की सरकार बने इसके लिये हम सब अपने प्रयास में जुट जायेंगे।कार्यक्रम का संचालन शिवपूजन पाठक एवं धन्यवाद ज्ञापन अमरदीप यादव ने किया।
डॉ राजीव रंजन, उप प्रमुख हरदेव साहू एवं अंजू देवी के नेतृत्व में पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में प्रमुख रूप से प्रितेश कुमार, रंजन यादव, मुन्ना कुमार यादव, अभिषेक आनंद, सूरज कुमार, राजेश गुप्ता, विमला देवी, सुनीता देवी, प्रकाश नायक, कृष्णा यादव, सुरेश पासवान, वैभव राय, अमित तिवारी, उज्जवल झा, सहित सैकड़ों लोग शामिल हुये।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
