किशोरी राणा के प्रयास से लाया गया शव
मुंबई: गढ़वा जिले के चिरका गांव निवासी अजय नारायण सिंह (42) की मुंबई के कल्याण में ट्रेन दुर्घटना में मौत हो गयी. इससे चिरका गांव में शोक की लहर है. पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. अजय परिवार का एकमात्र सदस्य था जो अपनी बूढ़ी माँ पत्नी तथा दो छोटे बच्चों का पालन पोषण करता था. दुर्घटना के तुरंत बाद नव झारखंड फाउंडेशन के केंद्रीय अध्यक्ष किशोरी राणा ने अपने ऊर्जावान सहयोगी खेमलाल महतो एवं अन्य सदस्यों के साथ उनके पार्थिव शरीर को एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान से उनके आवास पर भेजा. श्री राणा ने झारखंड श्रम एवं रोजगार मंत्रालय से बात कर उचित मुआवजे की मांग की.
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%
