झारखंड से बाहर जाने वाले लोगों के लिए बुरी खबर है. क्योंकि अब उन्हें कहीं जाने के लिए ट्रेन का नहीं बल्कि वैकल्पिक परिवहन का इस्तेमाल करना होगा. जो आमजन के लिए काफी महंगा साबित होगा. जी हां, क्योंकि यहां से जाने वाली 18 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. झारखंड के चक्रधरपुर और आद्रा मंडल में चार जगह लाइन ब्लॉक है. जिसके कारण सोनवा और लोटापहाड़ स्टेशन पर निर्माण का कार्य चल रहा है जिसकी वजह से 22 दिसंबर से 26 दिसंबर तक 18 ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया गया है.
24 दिसंबर को टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस, टाटानगर-राउरकेला लोकल और हावड़ा-कांताबाजी इस्पात एक्सप्रेस अपडाउन में रद्द रहेगी. तो कांड्रा और चांडिल के बीच लाइन ब्लॉक के कारण 22 दिसंबर को टाटानगर-आसनसोल एक्सप्रेस, टाटानगर-आसनसोल लोकल और टाटानगर-बरकाकाना पैसेंजर का परिचालन बंद रहेगा.
वहीं, 23 और 26 दिसंबर को झाड़ग्राम-पुरुलिया मेमू ट्रेन अपडाउन में रद्द रहेगी. आद्रा रेल मंडल में ब्लॉक से 26 दिसंबर को रांची-हावड़ा इंटरसिटी और 27 दिसंबर को टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस बदले मार्ग से (चांडिल से पुरुलिया के बदले मुरी होकर) चलेगी. लाइन ब्लॉक के दौरान 22, 23 और 26 दिसंबर को धनबाद-टाटानगर स्वर्णरेखा एक्सप्रेस आद्रा तक चलेगी. आसनसोल मेमू ट्रेन 23 एवं 26 दिसंबर को टाटानगर नहीं आकर पुरुलिया स्टेशन से अपडाउन करेगी. तो दूसरी ओर पुणे-संतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस, नांदेड-संतरागाछी एक्सप्रेस और हावड़ा मुंबई दूरंतो एक्सप्रेस को समय बदलकर चलाने की योजना है.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
