आशीर्वाद स्वस्तिका कैटरर्स मीट आयोजित, जेटीए से जुड़े कैटरर्स शामिल

कारोबार झारखंड रांची
Share Now

रांची: झारखंड कैटरर्स एसोसिएशन (जेटीए) और आशीर्वाद स्वस्ति के संयुक्त तत्वावधान में कैटरर्स मीट का आयोजन शनिवार को लालपुर स्थित होटल ग्रीन पार्क में हुआ। इस कैटरर्स मीट में रांची से काम करने वाले कैटरर्स शामिल हुए। कैटरर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल अग्रवाल ने सभी कैटरर्स का स्वागत किया और कार्यक्रम के उद्देश्य के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि झारखंड कैटरर्स एसोसिएशन को ओर से कैटरर्स मीट के माध्यम से कैटरर्स व्यवसाय से जुड़े लोगों को अपडेट देने का प्रयास रहता है, ताकि ग्राहकों को बेहतर से बेहतर सेवा मिल सके।

वहीं, आशीर्वाद स्वस्ति से जुड़े पदाधिकारियों ने आईटीसी आशीर्वाद स्वस्ति से जुड़े प्रोडक्ट के बारे में जानकारी दी और कैटरर्स को जागरूक किया। इस अवसर पर झारखंड कैटरर्स एसोसिएशन के प्रवक्ता राहुल कुमार कश्यप समेत अन्य कैटरर्स बंधुगण मौजूद थे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *