रांची: सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के वाइस चेयरमैन, सीईओ और डिवाइस एक्सपीरियंस डिवीजन के हेड जोंग-ही (जेएच) हान ने स्टोर के उद्घाटन के बाद जियो वर्ल्ड प्लाजा, मुंबई में सैमसंग बीकेसी का पहली बार दौरा किया। उन्होंने अपने टेक-सेवी उपभोक्ताओं के लिए एआई और हाइपर कनेक्टिविटी लाकर भारतीय बाजार के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता पर जोर दिया। उन्होंने उपभोक्ताओं को टेलीविजन और डिजिटल उपकरणों से लेकर स्मार्टफोन तक अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में सैमसंग के नए एआई इनोवेशन का अनुभव करने के लिए आमंत्रित किया।
जोंग-ही (जेएच) हान ने कहा कि एआई लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी में सुधार लाने के लिए कनेक्टेड टेक्नोलॉजीज को सक्षम बनाएगी और हमेशा बैकग्राउंड में रहेगी तथा दूसरों को कोई नुकसान नहीं पहुंचाएगी। खुले सहयोग के अपने मॉडल के साथ, हम अपने सभी उपभोक्ताओं के लिए एआई और हाइपर-कनेक्टिविटी लाना चाहते हैं।
भारत एआई के लिए अगला बड़ा मैदान है और हमारा प्रमुख सैमसंग बीकेसी स्टोर हमारे ‘एआई फॉर ऑल’ नजरिए का प्रतीक है। ये ‘वन सैमसंग का प्रदर्शन करेगा। स्टोर के विभिन्न जोन में, उपभोक्ता हमारे एआई नजरिए को वास्तविकता में देख सकते हैं और यह अनुभव कर सकते हैं कि स्मार्ट और बेहतर अनुभव हमारे जीने के तरीके को फिर से कैसे परिभाषित करेंगे।
इस साल की शुरुआत में, हान ने सीईएस में सैमसंग के ‘एआई फॉर ऑल विज़न को पेश किया था जिसमें दिखाया गया था कि कैसे एआई लोगों को अपने उपकरणों को पहले से कहीं अधिक सहज और सुविधाजनक तरीके से इस्तेमाल करने की सुविधा देगा। अपने ‘एआई फॉर ऑल विजन के तहत, सैमसंग ने जनवरी में अपनी नई गैलेक्सी एस24 स्मार्टफोन सीरीज में गैलेक्सी एआई की पेशकश की थी।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
