झारखंड: होमगार्ड बहाली में बड़ा फर्जीवाड़ा, जन्म से पहले हो गई कईयों की बहाली

झारखंड: होमगार्ड बहाली में बड़ा फर्जीवाड़ा, जन्म से पहले हो गई कईयों की बहाली

जन सभा विशेष झारखंड
Share Now

झारखंड होमगार्ड बहाली में कई फर्जीवाड़ा का मामला सामने आया है. कई युवकों की नियुक्ति उनके जन्म की तारिख से पहले हो गई है. इसका खुलासा आसिफ अंसारी की गिरफ्तारी के बाद हुआ. फर्जी तरीके से हुई इस बहाली में आसिफ का बैच नंबर 15181 है उसके बैच में जन्म की तारिख 1984 अंकित की गई है जबकि उसका जन्म 1993 में हुआ है. लेकिन उसे जो होमगार्ड आरक्षी के रूप में जो बैच दिया गया था वो 1984 अंकित किया गया है. बताया जा रहा है आसिफ की नियुक्ति लापता होमगार्ड जवान के रूप में गृह रक्षा वाहिनी के पदाधिकारी और कर्मियों की मदद से की गई थी. धुर्वा पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दया है. आसिफ के पिता जाकिर अंसारी भी होमगार्ड जवान है. हालांकि उनकी बहाली आसिफ के बाद हुई है. लेकिन उन्हें अपने बेटे के बाद नौकरी मिली. इस फर्जी बहाली की भनक पुलिस को लोकसभा चुनाव के वक्त मिली जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ.

पुलिस ने आरिफ को किया गिरफ्तार

फर्जी तरीके से बहाली सिर्फ आरिफ की नहीं हुई है ऐसे कई और भी मामले हैं जिसमें जगदेव टोप्पो और निसार अहमद भी शामिल है. तीनों का जन्म से पहले बहाली कर दी गई है. तीनों की नियुक्ति में उनकी जन्म तिथि 1984 अंकित है. फर्जी तरीके से गृह रक्षक पद पर बहाल करने के मामले का सरगना कंपनी कमांडर कैलाश यादव को सोमवार को निलंबित कर दिया गया है. कंपनी कमांडर कैलाश वर्तमान में दुमका जिले में पदस्थापित थे. डीजी अनिल पालटा की ओर से कंपनी कमांडर के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। सप्ताहभर के भीतर कंपनी कमांडर से पूछताछ होगी.

दो जवान पर प्राथमिकी दर्ज

बता दें कि होमगार्ड विभाग की ओर से धुर्वा थाने में कंपनी कमांडर कैलाश यादव, आसिफ समेत पांच लोगों पर फर्जी नियुक्ति मामले में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. इसके बाद मामले की जांच करते हुए धुर्वा पुलिस ने आसिफ को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया था. आसिफ की गिरफ्तारी के बाद अन्य की तलाश की जा रही है. होमगार्ड डीएसपी कौशिक ने धुर्वा थाने में दो जवानों के खिलाफ सोमवार को फिर से प्राथमिकी दर्ज की गई है. दर्ज प्राथमिकी में रांची निवासी अशोक टोप्पो और नौशाद कादरी को आरोपी बनाया गया है.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *