सीएमपीडीआई परिवार के चार सदस्य सेवानिवृत्त

रांची
Share Now

रांची: सीएमपीडीआई परिवार के 4 सदस्यों के सेवानिवृत्ति के अवसर पर गुरुवार को संस्थान के ‘‘कांफ्रेंस हॉल’’ में एक विदाई-सह-सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इनमें श्री अशोक प्रसाद-महाप्रबंधक (उत्खनन), राज किशोर यादव-सहायक सुरक्षा अवर निरीक्षक, शिव प्रसाद राम-यूडीसी एवं अनिता एक्का-वरीय डीईओ शामिल हैं।

इस मौके पर सीएमपीडीआई के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक मनोज कुमार ने सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों को पौधा, मान-पत्र,  प्रतीक चिह्न व शॉल देकर कम्पनी की ओर से सम्मानित किया और सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों के योगदान की प्रशंसा की तथा उनके उज्जवल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य, सुखी एवं दीघार्यु जीवन की कामना की।

इस अवसर पर संस्थान के निदेशक (तकनीकी/पीएंडडी) अजय कुमार एवं निदेशक (तकनीकी/आरडीएंडटी) अच्युत घटक, वरीय सलाहकार (माइनिंग) एके राणा ने सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों के योगदान की प्रशंसा की और उनके उज्जवल भविष्य,  उत्तम स्वास्थ्य,  सुखी एवं दीघार्यु जीवन की कामना की। मौके पर सीएमपीडीआई के महाप्रबंधक/विभागाध्यक्षगण ने भी सभी सेवानिवृत्त कर्मियों एवं उनके परिवारजनों के लिए मंगल कामना की।

इस अवसर पर यूनियन के प्रतिनिधि प्रलय भट्टाचार्या एवं टुकलाल, सीएमओएआई के प्रतिनिधि राम स्वरूप खिलेरी ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए। स्वागत भाषण उप महाप्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) सुमन रस्तोगी, मंच का संचालन तथा धन्यवाद ज्ञापन उप प्रबंधक (राजभाषा) अभय मिश्र ने किया।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *