झारखंड के देवघर में एक विधवा महिला से यौन शोषण का मामला सामने आया है. महिला का आरोप है कि आरोपी युवक पिछले तीन साल से उसे शादी का झांसा देकर शोषण कर रहा था. जब महिला ने शादी के लिए कहा तो उसके साथ मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया. और उसके दो लाख रुपए लेकर फरार हो गया. मालूम हो कि महिला आसनसोल की रहने वाली है वह देवघर में आर्केस्ट्रा में काम करती है. महिला के शिकायत पर पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है. महिला देवघर नगर थाना क्षेत्र के सिंघवा मोहल्ला की रहने वाली है. आरोपी युवक बिहार के बांका जिले का रहने वाला है.
दो लाख रुपए भी ले गया प्रेमी
पीड़िता का कहना है कि एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान उसकी मुलाकात बांका के 30 वर्षीय युवक से हुई. दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई. जिसके बाद युवक ने महिला को शादी का प्रस्ताव दिया. महिला मान गई और दोनों देवघर के सिंघवा मोहल्ले में किराए के मकान में रहने लगे. दोनों करीब तीन साल एक साथ रहे. इस दौरान युवक ने महिला का यौन शोषण किया. जब महिला युवक पर शादी का दबाव बनाने लगी तो वह मारपीट कर बुरी तरह उसे घायल कर दिया और उसके रखे दो लाख रुपए लेकर मौके से फरार हो गया. घायल अवस्था में महिला को पास की एक युवती ने इलाज के लिए सदर अस्पताल मे भर्ती कराया. जहां उसकी स्थिति सामान्य बनी हुई है.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
