मांगे पूरी होने पर झुमे पुलिसकर्मी, सरकार और देवेंद्र महतो का किया आभार व्यक्त

मांगे पूरी होने पर झुमे पुलिसकर्मी, सरकार और देवेंद्र महतो का किया आभार व्यक्त

झारखंड
Share Now

झारखंड सरकार ने रराज्य के आंदलनरत पुलिस कर्मियों की मांगों को सहमति दे दी है. जिससे खुश होकर पुलिसकर्मियों ने राज्य सरकार और देवेंद्रनाथ महतो को शुक्रगुजार प्रस्तुत किया। आंदोलनरत सहायक पुलिस कर्मियों के मांग को समर्थन देते हुए लोकसभा पूर्व प्रत्याशी व जेविकेएसएस के वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो ने 19 जुलाई को सीएम आवास का घेराव किया था। जिसमें उन पर लाठी-चार्ज हुई थी। वरीय उपाध्यक्ष पर लाठीचार्ज विरोध में राज्य के प्रत्येक जिला मुख्यालयों में जेविकेएसएस समर्थको ने राज्य सरकार के खिलाफ पुतला दहन एवं विरोध-प्रदर्शन किया गया था। जिससे आंदोलनरत सहायक पुलिसकर्मियों को काफी बल मिला। आंदोलन का विस्तार हुआ।

सत्ताधारी विधायक मथुरा प्रसाद महतो की अध्यक्षता में पुलिस कर्मियों के साथ वार्ता विफल रहा। पिछले 67 दिनों से वह अपनी मांगों को लेकर लगातार धरना पर बैठे थे। अंतोगत्वा शुक्रवार को कैबिनेट में निम्न मांगों पर मोहर लगाई गई. जिसमें मानदेय बढ़ाकर 10000 से 13000 कर दिया गया, सालाना ₹4000 का वर्दी भत्ता, एवं लाख मेडिकल क्लेम, और चार लाख का दुर्घटना बीमा किया गया है.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *