इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी यशस्विनी को जिताने की अपील
रांची/सिल्ली: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को रांची संसदीय क्षेत्र अंतर्गत सिल्ली प्रखंड के कोचों पंचायत में जनसंपर्क कर रांची संसदीय सीट से इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी यशस्विनी सहाय के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
जनसंपर्क अभियान का नेतृत्व कर रहे पार्टी के कार्यकर्ता संजय झा ने कांग्रेस पार्टी के पांच न्याय गारंटी कार्ड लोगों के बीच वितरित किया। मौके पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की नीतियां जनहित, राज्यहित और देश हित में है। भाजपा की जन विरोधी नीतियों से जनता परेशान है।
जनसंपर्क अभियान में पशुपति लोहरा, मधुहरि मुख्तियार, लक्ष्मीकांत पातर, लंकेश्वर लोहरा, संजय महतो, मुन्ना लोहरा, यशोदा देवी, सुमित्रा कुमारी, धरणीधर महतो, अमित कुमार लाहा, पिनाकी रंजन बनर्जी सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
