श्रमिकों को मिलेगा 25 लाख रुपए तक के मुफ्त इलाज का लाभ : यशस्विनी सहाय

चुनाव रांची राजनीति
Share Now


मोदी सरकार के झूठे वादे और जुमले से ऊब चुकी है जनता :  सुबोधकांत सहाय


रांची: कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय ने कहा है कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो श्रमिकों के लिए 25 लाख रुपए तक की हेल्थ केयर योजना शुरू की जाएगी। जिसके तहत श्रमिकों का इलाज मुफ्त होगा।


सुश्री सहाय ने सोमवार को रांची संसदीय क्षेत्र के विभिन्न मुहल्लों में लोगों से मिलकर  कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने सोमवार को जगह-जगह पदयात्रा, जनसंपर्क और चुनावी बैठक कर लोगों से समर्थन मांगा। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मोदी सरकार पूंजीपतियों के बारे में सोचती है। लेकिन हमारे नेता राहुल गांधी गरीबों और आम लोगों के बारे में चिंता करते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने श्रमिक न्याय योजना के तहत  श्रमिकों के विकास और उत्थान की योजना बनाई है। जिसमें श्रमिकों के लिए 25 लाख रुपए का हेल्थ केयर योजना है। इस योजना के तहत बीमारी की स्थिति में श्रमिकों का अस्पताल में मुफ्त इलाज किया जाएगा। इसके अलावा असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के लिए भी दुर्घटना और जीवन बीमा योजना शुरू की जाएगी, ताकि उनका और उनके परिवार का भविष्य सुरक्षित हो सके।


उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो सरकारी कार्यों में कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम मजदूरी बंद कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सभी वर्गों के हितों के लिए कई योजनाएं तैयार की है। ताकि मोदी  सरकार की गलत नीतियों से परेशान जनता को मदद पहुंचाया जा सके।


पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि देश की जनता मोदी सरकार की झूठ और जुमले से ऊब चुकी है। अप्रत्याशित महंगाई और बेरोजगारी से परेशान जनता का ध्यान भटकाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी अपने चुनावी भाषणों में इधर-उधर की बातें करते हैं। प्रधानमंत्री मोदी की झूठ अब चलने वाली नहीं है। देश की जनता ने परिवर्तन का मन बना लिया है और इसी पर वोट कर रही है। देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। इसके बाद जनता को मोदी सरकार की महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी से मुक्ति मिलेगी। उन्होंने लोगों से अपील किया कि कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय को वोट देकर भारी मतों से विजय बनाएं।

इन स्थानों पर चलाया गया जनसंपर्क अभियान

कांग्रेस प्रत्याशी ने हेसल के देवी मंडप, नायक चौक, ओझा मार्केट, जनक नगर, मोरहाबादी के टैगोर हिल व कुसुम विहार, जगन्नाथपुर में मौसी बाड़ी, कुटे, इंदिरा नगर कुष्ठ आश्रम, कांके के इचापीड़ी, पिठोरिया, सुकुरहूटू, हाई कोर्ट परिसर, कटहल मोड, तिलता, कांठीटाड़, बरगवा, अखरा मैदान करमटोली, न्यू एरिया मोरहाबादी, सरना अखरा पहाड़ी टोला, चूना भट्टा और खादगढ़ा आदि क्षेत्रों में जनसंपर्क कर लोगों से कांग्रेस के पक्ष में मतदान कर उन्हें विजयी बनाने की अपील की।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *