जेसीआई रांची के एक्सपो उत्सव के लिए कार्यालय खुला

कारोबार झारखंड न्यूज़ रांची
Share Now

रांची: जेसीआई रांची ने एक्सपो उत्सव 2025 के लिए विशेषतः एक्सपो कार्यालय का शुभारंभ किया। ज्ञात है की यह एक्सपो का 28वा साल है और पिछले 27 वर्ष से हर साल एक्सपो उत्सव का आयोजन होते आ रहा है और यह एक्सपो पूर्वी भारत का सबसे बड़ा ट्रेड फेयर है। इस वर्ष एक्सपो में 300 से अधिक स्टॉल आ रहे है जो की देश के अलावा विदेश से भी होंगे।

एक्सपो ऑफिस का शुभारंभ लाल फीते को काट कर संस्था के पूर्व अध्यक्ष आनंद धानुका ने किया।
कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष प्रतीक जैन ने बताया कि इस साल स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए स्वच्छ एक्सपो के लिए विशेष शौचालय बनाया जाएगा जिससे एक्सपो में आए किसी भी व्यक्ति विशेष खासकर महिलाओं को शौच की परेशानी न हो। इसके अलावा “होम डेकोर”, “रियल एस्टेट”, “ऑटो जोन”, “इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी”, “लेडीज कॉर्नर”, “फर्नीचर जोन”, “स्टार्टअप बाजार”, “फूड कोर्ट” और भी अन्य सेक्शन आ रहे है ।

संस्था के पूर्व सचिव सिद्धार्थ जयसवाल ने इस बार एक्सपो का कमान संभाला है और उनके टीम में दीपक पटेल, अनीश जैन, सौरव नरेडी और अभिषेक जैन है । सिद्धार्थ जयसवाल ने बताया कि एक्सपो के सभी सातों दिन कुछ नया रहेगा जैसे की फैशन शो, तंबोला, हेल्थी बेबी एंड मोम शो, वाइस ऑफ एक्सपो, डॉग शो, एक्सपो ट्रेजर हंट, पेंटिंग कंपटीशन, फैंसी ड्रेस कंपटीशन जैसे इवेंट होंगे।
इस कार्यक्रम का संचालन आदित्य जालान व रौनक सोडाणी ने कुशलता से किया। कार्यक्रम में सनी केडिया, अभिनव मंत्री, मोहित वर्मा, नवीन गाड़ोदिया, रॉबिन गुप्त, संजय शर्मा, तरुण अग्रवाल, अभिनव गर्ग, समर्थ अग्रवाल, केशू जैन, मोहित बगला व अन्य सदस्य उपस्थित थे। यह जानकारी प्रवक्ता आदित्य जालान ने दी।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *