मल्लिकार्जुन खड़गे का कांग्रेस नेताओं ने एयरपोर्ट पर किया भव्य स्वागत

चुनाव रांची राजनीति
Share Now


इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी यशस्विनी सहाय को दिया आशीर्वाद


पार्टी के पांच न्याय गारंटी कार्ड को जन-जन तक पहुंचाने का निर्देश

रांची: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर सोमवार को कांग्रेसियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। श्री खड़गे ने सुश्री सहाय को जीत का आशीर्वाद दिया। वहीं, पार्टी कार्यकर्ताओं को कांग्रेस के पांच न्याय गारंटी कार्ड को डोर टू डोर कैंपेन के तहत जन-जन तक पहुंचाने का निर्देश दिया।
इस अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर,पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, रांची संसदीय सीट से इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी यशस्विनी सहाय, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विनय सिन्हा दीपू, सुरेंद्र सिंह, मेहुल प्रसाद, आरुषि वंदना, इंद्रजीत सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।


विदित हो कि श्री खड़गे हजारीबाग संसदीय क्षेत्र अंतर्गत बरही में सोमवार को आयोजित जनसभा में भाग लेने के लिए रांची पहुंचे थे। रांची एयरपोर्ट से श्री खड़गे बरही के लिए प्रस्थान कर गए।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *