लोक जनशक्ति पार्टी का 24वां स्थापना दिवस मना

झारखंड रांची राजनीति
Share Now

रामविलास के सपनों को पूरा करने का लिया संकल्प

रांची: लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के स्थापना दिवस के मौक़े पर पार्टी के राज्य प्रमुख बिरेन्द्र प्रधान के नेतृत्व में पार्टी के डोरंडा स्थित प्रदेश कार्यालय में पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया। स्थापना दिवस के मौक़े पर प्रदेश अध्यक्ष बिरेन्द्र प्रधान ने पार्टी के संस्थापक पद्म भूषण स्व रामविलास पासवान के विचारों पर प्रकाश ड़ालते हुए कहा कि रामविलास पासवान जी आजीवन गरीबों, दलितों के उत्थान को लेकर आवाज़ उठाते रहे। गरीबों एवं दलितों की जीवन भर आवाज़ उठाने के कारण उन्हें पद्मभूषण से अलंकृत किया गया।
झारखण्ड प्रमुख बिरेन्द्र प्रधान के नेतृत्व में पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रामविलास पासवान के सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया। पार्टी के संस्थापक स्व रामविलास पासवान  के उद्देश्य ”उस घर में दिया जलाना है…सदियों से जहां अंधेरा है” को पूरा करना है। लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के स्थापना दिवस के मौके पर प्रदेश अध्यक्ष बिरेन्द्र प्रधान ने देशभर में मौजूद पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

श्री प्रधान ने उन सभी महिलाओं और पुरुषों की कड़ी मेहनत, संघर्ष और बलिदान को भी श्रद्धाभाव के साथ याद किया, जिन्होंने सालों तक पार्टी के निर्माण में अहम भूमिका निभाई।  बिरेन्द्र प्रधान ने कहा कि वह आज विश्वास के साथ कह सकते हैं कि लोक जनशक्ति पार्टी युवाओं की पसंदीदा पार्टी है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्र सरकार में मंत्री चिराग पासवान के नेतृत्व में पार्टी में युवाओं का रुझान बढ़ा है। हाल ही में झारखंड में सम्पन्न हुए विधानसभा चुनाव में गठबंधन के तहत मिली चतरा विधानसभा की सीट पर अभूतपूर्व जीत हासिल की।
लोक जनशक्ति पार्टी अथवा लोजपा की स्थापना रामविलास पासवान ने 2000 में की थी। पासवान पहले जनता पार्टी से होते हुए जनता दल और उसके बाद जदयू से अलग होकर उन्होंने अपनी पार्टी बना ली। दलितों की राजनीति करने वाले पासवान ने 1981 में दलित सेना संगठन की भी स्थापना की थी।

स्थापना दिवस के मौक़े पर प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य विजय प्रधान, आईटी सेल के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक राय, प्रदेश प्रवक्ता उमेश तिवारी, लेबर सेल के प्रदेश अध्यक्ष उत्तम राय, प्रदेश सचिव शिवजी कुमार, लाल बहादुर राम, रांची जिला अध्यक्ष दिनेश सोनी, रांची जिला उपाध्यक्ष विष्णु सोनी, रतन पासवान, ज्योति होरो, दीपिका होरो, हसन अली, कार्यालय सचिव राजेश रंजन वर्मा, राकेश मधुकर समेत पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल थे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *