हेमंत की हुई ताजपोशी, इंडिया ब्लॉक के बड़े नेता रहें मौजूद

हेमंत की हुई ताजपोशी, चौथी बार सीएम बनकर सोरेन ने रचा इतिहास

झारखंड
Share Now

हेमंत सोरेन ने आज चौथी बार सीएम पद की शपथ ली. रांची के मोरहाबादी में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया. इस समारोह में झामुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन और उनकी पत्नी रूपी सोरेन भी शामिल हुए. इसके अलावा इंडिया ब्लॉक के कई बड़े नेताओं ने शिरकत की. हेमंत सोरेन ने शपथ से पहले अपने पिता शिबू सोरेन का पैर छू कर आर्शीवाद लिया.

तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री और डीएमके नेता उदयनिधिस्टालिन इस समारोह में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री बनने के लिए बधाई दी. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने भी शिरकत की. इसके अलावा एनसीी के अध्यक्ष शरद पवार, टीएमसी अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, मेघायल के सीएम कोंराड कोंगकल संगमा, बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल अपनी पत्नी के साथ पहुंचे. इसके अलावा पंजाब के सीएम भगवत मान तो पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव के अलावा इंडिया ब्लॉक के अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *