SPORTS NEWS: मेडल जीतकर लौटे पिठोरिया के ताइक्वांडो खिलाड़ियों का थाना प्रभारी ने किया सम्मानित

अभी अभी खेल जन सभा विशेष झारखंड
Share Now

फर्स्ट ओपन इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में झारखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य का नाम रोशन किया है। इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में पिठोरिया क्षेत्र के खिलाड़ियों ने कुल चार पदक अपने नाम किए। इनमें आफताब अंसारी ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए रजत पदक, सिल्वर मेडल, जीता। वहीं, फिजा परवीन, पूर्णिमा उरांव और सिवनी कुमारी ने शानदार मुकाबला करते हुए कांस्य पदक ,ब्रॉन्ज मेडल, हासिल कर इलाके का गौरव बढ़ाया।

चैंपियनशिप में सफलता का परचम लहराकर लौटने पर इन विजेता खिलाड़ियों का पिठोरिया थाना परिसर में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान थाना प्रभारी सतीश कुमार और अन्य पुलिसकर्मियों ने सभी होनहार खिलाड़ियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। खिलाड़ियों की हौसलाअफजाई करते हुए थाना प्रभारी सतीश कुमार ने कहा, इन बच्चों ने सीमित संसाधनों के बावजूद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जो कामयाबी हासिल की है, वह पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। खेल युवाओं को अनुशासन सिखाता है और आज इन खिलाड़ियों ने साबित कर दिया कि कड़ी मेहनत से किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *