पश्चिम बंगाल से आलू की सप्लाई रोके जाने से बाजार में आलू की कीमत बढ़ गई है. बंगाल सरकार द्वार आलू आपूर्ति पर प्रतिबंध लगाए जाने के बंगाल के फैसले पर संज्ञान लिया है. साथ ही सीएम ने मुख्य सचिव अलका तिवारी को मामले से तत्काल प्रभाव से निपटने का निर्देश दिया है.
आलू व्यापारियों के एक संघ के अनुसार पश्चिम बंगाल सरकार ने अपने राज्य में आलू के स्टॉक को बनाए रखने और कीमत को नियंत्रण में रखने के लिए गुरुवार से अंतरराज्यीय आपूर्ति पर कथित तौर पर प्रतिबंध लगा दिया है.
दरअसल, आलू की कीमत 5 रुपए प्रति किलोग्राम बढ़ गई है। पश्चिम बंगाल साल भर झारखंड की आलू की 60 प्रतिशत मांग को पूरा करता है। शेष मांग उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और स्थानीय उत्पादन से पूरी होती है.
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%
