व्हाट्सएप पर बताएं परेशानी जल्द होगा निदान, रांची डीसी ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

व्हाट्सएप पर बताएं परेशानी जल्द होगा निदान, रांची डीसी ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

झारखंड
Share Now

लोगों की समस्या के निदान के लिए रांची डीसी ने व्हाट्सएप नंबर जारी किया है. लोग 24 घंटे सातों दिन इस ंबर पर अपनी परेशानी साझा कर सकते हैं. नंबर है 9430328080 है यह नंबर 2 दिसंबर से शुरू कर दिया जाएगा. ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन भी शिकायत की जा सकती है इसके लिए जन शिकायत कोषांग समाहरणालय ब्लॉक-ए के कमरा नंबर 220 में आवेदन कर सकते हैं.

जिला प्रशासन ने कहा है कि इस नंबर पर आने वाली शिकायतों पर तत्काल संज्ञान लिया जाएगा. सभी लोग इस नंबर पर शिकायत कर सकते हैं डीसी मंजूनाथ भजंत्री की ओर से इसके लिए तीन शिफ्ट में कर्मचारियों को लगाया गया है हर शिफ्ट में दो-दो कर्मचारी होंगे. वहीं एक पदाधिकारी को मॉनिटरिंग के लिए लगाया गया है.

प्रशासन न केवल शिकायतें सुनेगा बल्कि उनका समाधान निकालने के लिए समीक्षा भी करेगा. और मिलने वाली शिकायतों को संबंधित विभाग को समाधान के लिए भेजा जाएगा. वहीं समय समय पर मॉनिटरिंग भी की जाएगी.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *