झारखंड में नाबालिग के साथ दरिंदगी, गैंगरेप के बाद जमकर पिटा

झारखंड में नाबालिग के साथ दरिंदगी, गैंगरेप के बाद हत्या की कोशिश

झारखंड
Share Now

झारखंड के जामताड़ा में एक नाबालिग लड़की के साथ दो युवकों ने गैंगरेप कर उसकी जमकर पिटाई की. बीयर के बोतल से सर पर प्रहार किया इतना ही नहीं मारने के लिए गला दबाया और उसके हाथ की नश काटने की कोशिश की. किसी तरह पीड़िता ने खुद को बचाकर वहां से भागने में सफल हुई इस दौरान गंभीर चोटें भी आई. फिलहाल युवती अस्पताल में भर्ती है उसकी हालत काफी गंभीर बताई जा रही है ना ही बोल पा रही है ना वो कुछ खा पा रही है. घटना शुक्रवार को मिहिजाम थाना क्षेत्र की है. फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों की पहचान 20 वर्षीय लखन राणा और 22 वर्षीय रंजीत कोल के रूप में की गई है.

मामले को लेकर बताया जा रहा है नाबालिग को आरोपियों ने कहा कि उसकी बकरी कुत्ता काट रहा है. यह कहकर उसे जंगल ले गए जहां दोनों ने उसके साथ रेप किया. पीड़िता किसी तरह उन युवको के चंगुल से निकलकर भागी.

पीड़िता और उसकी मां ने मिहिजाम थाना में दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कराया. मामले को लेकर मिहिजाम थाना प्रभारी विवेकानंद दुबे ने कहा की दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है जल्द ही सजा दिलाई जाएगी.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *