लोकहित अधिकार पार्टी झारखंड प्रदेश कार्यसमिति की तीसरी सूची जारी

झारखंड
Share Now

प्रदेश प्रधान महासचिव मो. अजहर आलम ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू के निर्देशानुसार प्रदेश कार्यसमिति की तीसरी सूची जारी की गई. राजकुमार भगत को प्रदेश महासचिव सह गोड्डा जिला का प्रभारी, जमशेदपुर लोकसभा चुनाव में बतौर निर्दलीय प्रत्याशी जुझार सोरेन ने लगभग साढ़े चार हजार वोट प्राप्त किया था, 21 जुलाई को पार्टी में शामिल हुए, इन्हें जमशेदपुर ग्रामीण का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है. वहीं लोहरदगा लोकसभा चुनाव में बतौर निर्दलीय प्रत्याशी पवन तिग्गा ने लगभग चार हजार वोट प्राप्त किया था, 26 जुलाई को पार्टी में शामिल हुए. इन्हें अनुसूचित जनजाति मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया.

मुकेश कुमार सिंह को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह गुमला जिला का प्रभारी, अशोक प्रसाद साहू को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह पलामु जिला का प्रभारी, प्रदीप कुमार गुप्ता को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह गढ़वा जिला का प्रभारी, सुनील कुमार भूईयां को पलामु जिला का अध्यक्ष एवं अजय कुमार गौतम को खेल-प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया. उक्त सभी मनोनीत पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई. बधाई देने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष हरिनाथ साहू, अनिल टुडू, प्रदेश महासचिव संजय स्नेही, अकलेश्वर साहू, मनोज गुप्ता, प्रदेश सचिव कुंज बिहारी साव, दिलीप कुमार साह, प्रदेश संगठन सचिव महाशन मुर्मू एवं सुरेन्द्र अग्रवाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ज्ञानेश्वर प्रसाद, राजु रंजन प्रसाद, किशोर साव, राम विलास साव, मुरारी साव आदि शामिल रहें.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *