अबुआ आवास के लाभुकों के चयन में पारदर्शिता और निगरानी के लिये मॉनिटरिंग कमेटी, उपायुक्त, विधायक होंगे शामिल

झारखंड
Share Now

अबुआ आवास के लाभुकों के चयन में पारदर्शिता और निगरानी के लिए निगरानी समिति, उपायुक्त, विधायक शामिल होंगे. कांग्रेस विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने अबुआ आवास आवंटन में पंचायत स्तर पर पारदर्शिता पर जोर दिया. मांडर की विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा है कि पंचायत स्तर पर अबुआ आवास के लाभुकों के चयन में होनेवाली गड़बड़ी और पंचायत स्तरीय सत्यापन दल के सभी सदस्यों द्वारा सक्रियता से काम करने की बजाय केवल एक सदस्य के द्वारा मनमाने ढंग से अपनी सूची की स्वीकृति संबंधित अधिकारियों से करवाने के कारण ग्रामीणों को इसका नुकसान उठाना पड़ रहा है.आज विधानसभा में पूछे गये अपने अल्प सूचित प्रश्न में श्रीमती तिर्की ने आरोप लगाया कि जमीनी स्तर पर लाभुकों के चयन में पारदर्शिता नहीं है जो कि आवश्यक है. इसके साथ ही श्रीमती तिर्की ने आरोप लगाया कि जिन लाभुकों का चयन किया जाता है उनकी अर्हता और योग्यता के साथ ही आवश्यक मापदंडो की जाँच-पड़ताल के लिये निगरानी समिति का गठन किया जाना चाहिये. पूछे गये प्रश्न के जवाब में मुद्दे की गंभीरता को स्वीकारते हुए ग्रामीण विकास मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि जिला स्तर पर अबुआ आवास के लाभुकों के चयन की निगरानी के लिये जल्द ही समिति का गठन किया जाएगा जिसमें उपयुक्त के साथ ही जिले के सभी संबंधित विधायक सदस्य होंगे.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *