झारखंड में चुनाव को लेकर पीएम मोदी 4 नवंबर को झारखंड दौरे पर आ रहे है. मोदी के आगमन से पुलिसकर्मियों की छुट्टियों को रद्द कर दिया गया है तो चुनाव को लेकर प्रशासन द्वार कई निर्णय लिए गए हैं . जिसपर सीएम हेमंत सोरेन की ओर से छुट्टियों को बहाल करने की मांग की गई है. सीएम ने ट्वीटर हैंडर पर लिखा है 31 अक्टूबर को दीपावली थी, अब भैया दूज, सोहराय, गोहाल पूजा, बांधना पर्व और चित्रगुप्त पूजा है और 04 नवम्बर से 08 नवम्बर तक छठ महापर्व है।
ये पर्व झारखण्ड के लोगों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। इसमें सभी आमजन, सरकारी कर्मी, पुलिस कर्मी छुट्टी लेकर अपने घर जाते हैं। लेकिन सूचना मिली है कि जिला प्रशासन चुनाव एवं प्रधानमंत्री जी के प्रस्तावित दौरे को लेकर किसी प्रकार की छुट्टी नहीं दे रहे हैं।
चुनाव आयोग से अनुरोध है कि स्पष्ट निर्देश जिले के डीसी, एसपी को दें कि पूजा हेतु इन कर्मियों को छुट्टियां दें, छुट्टियों को रद्द न करें। साथ ही बड़ी संख्या में बस एवं अन्य वाहनों को जिला प्रशासन ने चुनाव कार्य हेतु जप्त कर रखा है। वे इन वाहनों को 02 नवम्बर से 08 नवम्बर तक अस्थायी रूप से छोड़ें ताकि आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर घर पहुंचने में लोगों को असुविधा न हो।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
