राज्य में उद्योगों के विकास के लिए समन्वय बना कर काम करें पदाधिकारी: उद्योग मंत्री

कारोबार झारखंड न्यूज़ रांची
Share Now

उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव ने की उद्योग विभाग की समीक्षा

राज्य में निवेश को बढ़ावा देने और निवेशकों को आमंत्रित करने का रोडमैप करें तैयार

रांची: उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव ने कहा झारखंड राज्य विकास के पथ पर आगे बढ़ता रहे,विकसित राज्य की श्रेणी में खड़ा रहे इसके लिए जरूरी है कि राज्य में उद्योगों को बढ़ावा दिया जाये और इस हेतु विभागीय स्तर पर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। इस के मद्देनजर आज उद्योग विभाग एवं विभाग के अंतर्गत विभिन्न निदेशालयों एवं संस्थाओं के कार्यों की समीक्षा की जा रही है और पदाधिकारियों से विचार विमर्श किया जा रहा है । उद्योग मंत्री श्री संजय प्रसाद यादव सोमवार को प्रोजेक्ट बिल्डिंग में उद्योग विभाग के पदाधिकारियों के साथ विभाग के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे।

रिक्त पदों पर बहाली के लिए उठायें जाएँगे आवश्यक कदम

समीक्षा के क्रम में विभाग के अंतर्गत रिक्त पदों की बात सामने आने पर मंत्री संजय प्रसाद यादव ने कहा कि रिक्त पदों की सूची जल्द उपलब्ध करा दें ताकि माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से विचार विमर्श कर जल्द ही इस दिशा में आवश्यक कदम उठाये जाएँ।

मुख्यमंत्री के विकसित झारखंड की परिकल्पना को करना है साकार

मंत्री संजय प्रसाद यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और मेरी सोच है कि झारखंड में उद्योगों को बढ़ावा दिया जाए ।राज्य में अधिक से अधिक उद्योग लगे । निवेशक झारखंड आएं और उद्योग लगायें ,सरकार उन्हें हर सुविधाएं मुहैया कराएगी । उन्होंने कहा कि राज्य में उद्योगों के विकास के लिए यह भी जरूरी है कि बिचौलियों से सावधान रहा जाए।

इस अवसर पर उद्योग विभाग , हस्तकरघा,रेशम एवं हस्तशिल्प,निदेशालय,जियाडा,ज़िडको,झारखंड माटीकला बोर्ड,मुख्यमंत्री लघु, कुटीर एवं उद्यम विकास बोर्ड ,झारक्राफ्ट,झारखंड राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड सहित विभिन्न विभागों की समीक्षा की गई।

समीक्षा बैठक में उद्योग विभाग के सचिव जितेंद्र सिंह , अपर सचिव , उद्योग , निदेशक उद्योग सुशांत गौरव , निदेशक , हस्तकरघा,रेशम एवं हस्तशिल्प,निदेशालय आकांक्षा रंजन , प्रबंध निदेशक ,जियाडा, प्रबंध निदेशक ,ज़िडको, प्रबंध निदेशक , झारक्राफ्ट , प्रबंध निदेशक,झारखंड माटीकला बोर्ड,सीईओ,मुख्यमंत्री लघु, कुटीर एवं उद्यम विकास बोर्ड ,सीईओ,झारखंड राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड सहित विभाग के कई पदाधिकारी उपस्थित थे

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *