मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कर वंचना पर अंकुश लगाने का दिया निर्देश

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कर वंचना पर अंकुश लगाने का दिया निर्देश

रांची
Share Now

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने राज्य के सभी वाणिज्य कर के पदाधिकारियों से कहा कि निर्वाचन अवधि में कर वंचना पर अंकुश लगाने एवं तत्संबंधी निर्वाचन व्यय की मॉनिटरिंग हेतु भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशों का पूर्णतया अनुपालन करें एवं आवश्यक प्रवर्तन की कार्रवाई में किसी प्रकार की कोताही न करें।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार एवं वाणिज्य कर के आयुक्त अमित कुमार के मार्गदर्शन में सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी एवं जिलों में गठित वाणिज्य कर सेल के नोडल पदाधिकारियों को कर्नाटक के वाणिज्य कर विभाग द्वारा निर्वाचन के दौरान कुशल व्यय प्रबंधन एवं प्रवर्तन से संबंधित किए गए अनुप्रयोगों को साझा किया गया।

इस अवसर पर अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. नेहा अरोड़ा द्वारा जिले के पदाधिकारियों एवं कर्नाटक के वाणिज्य एवं कर विभाग के पदाधिकारियों के साथ समन्वय सूत्र के रूप में जिलों के पदाधिकारियों के व्यय प्रबंधन एवं प्रवर्तन संबंधी शंकाओं का निराकरण किया गया।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *