रांची: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से गुरुवार को फेडरेशन ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री का एक शिष्टमंडल ने राज भवन में भेंट की और विभिन्न विषयों से संबंधित ज्ञापन समर्पित किया। राज्यपाल को शिष्टमंडल ने राज्य में नए उद्योगों की स्थापना हेतु भूमि की सहज उपलब्धता व रुग्ण उद्योगों के पुनरुद्धार के लिए पहल करने, औद्योगीकरण को प्रोत्साहित करने के लिए मजबूत कानून-व्यवस्था हेतु कार्रवाई हेतु पहल करने, एचईसी के पुनरुद्धार के लिए व्यापक प्रयास करने, ड्रग्स तस्करों पर कड़ी कार्रवाई करने, मतगणना कार्यों के लिए बाजार समिति की दुकानों/गोदामों के अधिग्रहण से हो रही परेशानी का समाधान हेतु पहल करने का आग्रह किया। साथ ही, शिष्टमंडल द्वारा राज्य में उच्च एवं तकनीकी शिक्षण संस्थानों की और स्थापना और चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता हेतु पहल करने का आग्रह किया गया। शिष्टमंडल में चेंबर अध्यक्ष परेश गट्टानी, महासचिव आदित्य मल्होत्रा, उपाध्यक्ष ज्योति कुमारी, सह सचिव विकास विजयवर्गीय, नवजोत अलंग, डॉक्टर अभिषेक रामधीन, राम बांगड़, संजय अखौरी, प्रवीण लोहिया, आस्था किरण, साहित्य पवन, शैलेश अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष पवन शर्मा समेत अन्य लोग मौजूद थे।

What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
