पारस हॉस्पिटल धुर्वा में ब्लड कैंसर से पीड़ित मरीज का सफल इलाज

झारखंड रांची स्वास्थ्य
Share Now


ब्लड कैंसर का इलाज संभव: डॉ गुंजेश सिंह

रांची: पारस हॉस्पिटल धुर्वा में 35 वर्षीय ब्लड कैंसर से पीड़ित मरीज का सफल इलाज किया गया है। पारस हॉस्पिटल के ऑन्कोलॉजी विभाग के डॉ गुंजेश सिंह की देखरेख में मरीज का स्वास्थ्य अभी ठीक है। बंगाल का रहने वाला मरीज के छाती में बहुत बड़ा ट्यूमर था और वह गर्दन तक फैल रहा था। ट्यूर इतना बड़ा था कि उस मरीज को सांस लेने में भी परेशानी हो रही थी। वो मरीज जब पारस हॉस्पिल आया था, तो वह ऑक्सीजन सपोर्ट पर आया था। इस बीमारी के कारण दोनों फेफड़े में पानी भर गया था। हार्ट के चारों तरफ भी पानी भरा हुआ था। पानी भरने और बड़ा ट्यूमर होने की वजह से मरीज ढंग से सांस नहीं ले पा रहा था। मरीज को दर्द भी अधिक हो रहा था। इसके बाद पारस हॉस्पिटल धुर्वा के डॉक्टरों की टीम जांच किया तो पता चला कि इस मरीज को ब्लड कैंसर है। इसके बाद मरीज का कीमोथेरपी शुरू किया गया। कीमोथेरपी के ज़रिए कैंसर कोशिकाओं को तेज़ी से नष्ट किया गया। कीमोथेरपी की प्रक्रिया 10 दिनों तक चली। इसके बाद मरीज को डिस्चार्ज कर दिया है। मरीज बिना ऑक्सीजन सपोर्ट के सांस आसानी से ले पा रहा है। मरीज का इलाज करते हुए दो माह हो गये। मरीज हर 15 दिनों के बाद हॉस्पिटल आकर कीमोथेरपी ले रहे हैं। यह प्रक्रिया अभी छह माह तक चलेगा। फिलहाल मरीज बिल्कुल ठीक है। डॉ गुंजेश सिंह ने कहा कि ब्लड कैंसर क्यूरेबल होता है। एडवांस डिजिज के आने के बाद भी इसे क्यूर किया जा सकता है। ब्लड कैंसर का इलाज संभव है और यह आसानी से ठीक हो सकता है। मरीज को बिल्कुल घबराने की जरूरत नहीं है। पारस हॉस्पिटल धुर्वा में कैंसर का इलाज किया जा रहा है। यह मरीज गर्दन तक फैले बड़े मीडियास्टिनल, प्लुरल इफ्यूशन, पेरीकार्डियल इफ्यूशन  और एसवीसीओ के साथ आया था। उन्हें स्टेज 4 हॉजकिन्स लिंफोमा होने का निदान किया गया था। उन्हें प्रीफ़ेज़ कीमोथेरेपी और ट्यूमर लाइसिस सिंड्रोम प्रोफिलैक्सिस पर शुरू किया गया था, उसके बाद एबीवीडी कीमोथेरेपी दिया गया।


पारस हॉस्पिटल के फैसिलिटी निदेशक डॉ नीतेश कुमार ने कहा मरीज का इलाज केंद्र सरकार के स्वास्थ्य योजना के तहत पारस हॉस्पिटल धुर्वा में किया गया है। सरकारी दर पर मरीज का इलाज किया गया है। पारस हॉस्पिटल में केंद्र सरकार के योजना से जुड़े गरीब तबके लोगों का इलाज किया जा रहा है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *