पीएम मोदी के हनुमान कहे जाने वाले लोजपा(रा) के अध्यक्ष चिराग पासवान झारखंड में चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुके है. बीजेपी से 10-12 सीट की मांग की थी. लेकिन शनिवार को बीजेपी के झारखंड सह प्रभारी हिमंता विस्वा सरमा ने झारखंड में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन(राजग) के घटक दलों ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन(आजसू) और जनता दल यूनाइटेड(जदयू) के साथ लड़ने का ऐलान किया है. उन्होंने कहा 99 सीटों पर सहमति बन गई है बाकि की एक या दो सीट के लिए बातचीत जारी है. इस दौरान लोजपा का कोई जिक्र नही किया गया. हिमंता के ऐलान के एक दिन बाद बाद रविवार को चिराग पासवान का बड़ा बयान सामने आया है.
लोजपा(रा) का झारखंड में मजबूत जनाधार
चिराग ने कहा उनकी पार्टी गठबंधन के साथ या अकेले चुनाव लड़ेगी इस पर विचार किया जा रहा है. उन्होंने आगे कहा झारखंड में लोजपा(रामविलास) का मजबूत जनाधार है मेरे जन्म के समय झारखंड एकीकृत बिहार का हिस्सा था. यह मेरे पिता की कर्मभूमि रही है. पार्टी ने राज्य में मजबूत जनाधार बनाया है. ऐसे में हमने झारखंड में चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
