रांची विधानसभा का सत्ता बदलना जरूरी: डब्लू मुण्डा

आदिवासी चुनाव रांची राजनीति
Share Now

रांची: कांके रोड सरना समिति का एक प्रतिनिधि मंडल मुख्य संरक्षक सोनू खलखो की एवं अध्यक्ष डब्लू मुण्डा के नेतृत्व में राज्यसभा सदस्य सह रांची विधानसभा क्षेत्र के जेएमएम प्रत्याशी डॉ० महुआ मांझी से शिष्टाचार मुलाकात किया।आदिवासियों के जनमुद्दो पर बात चित हुई एवं हम आदिवासियों के विकास को गति देने के लिए प्रतिज्ञावद होकर काम करने का विश्वास दिलाया।


कांके रोड सरना समिति के मुख्य संरक्षक सोनू खलखो ने कहा कि आदिवासियों की धार्मिक प्रतीक सरना मशना ,अखड़ा का सौन्दरीकरण करने का काम को गति दिया जाये और साथ ही आदिवासियों की तमाम जनमुद्दो पर राज्यसभा में हम आदिवासियों के माँगों तथा बातों को प्रमुखता के साथ पहुँचाने का कार्य करे।
कांके रोड सरना समिति के अध्यक्ष डब्लू मुण्डा ने कहा कि इस विधानसभा चुनाव में कांके रोड सरना समिति के तमाम पदाधिकारियों ने ठाना है राज्यसभा सदस्य सह रांची विधानसभा प्रत्याशी डॉ० महुआ मांझी को रांची का विधायक बनाना है ताकि आदिवासियों के अस्तित्व,अस्मिता धार्मिक पहचान को बचाने के लिए राज्यसभा तथा विधानसभा में जोरदार ढंग से आवाज उठा सके तथा सुरक्षा कवच दे सके।


इस शिष्टाचार मुलाकात में कांके रोड सरना समिति के मुख्य संरक्षक सोनू खलखों अध्यक्ष डब्लू मुण्डा,कार्यकारी अध्यक्ष शशी मुण्डा,सचिव रंजीत पहान,टिंकल पहान,प्रकाश टोप्पो,जेएमएम पार्टी के रांची जिला खेल मोर्चा के अध्यक्ष प्रदीप मिर्धा,जेएमएम पार्टी के रांची जिला सचिव हेमलाल मेहता आदि मौजूद थे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *