द जन सभा | डेस्क
पिठोरिया थाना क्षेत्र के कोकदोरो गांव से एक नवविवाहिता युवती के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। लापता युवती की पहचान रेश्मा प्रवीन उर्फ रिंकी 22 वर्ष के रूप में की गई है। रेश्मा का मायके कांके थाना क्षेत्र के नगड़ी गांव में है। उसके पिता हाफिज अंसारी ने बताया कि उनकी बेटी का विवाह महज 10 से 11 महीने पहले ही कोकदोरो निवासी तसव्वर अंसारी के साथ हुआ था। सोमवार 29 जून दोपहर करीब 12 बजे से रेश्मा अचानक अपने ससुराल से लापता हो गई, जिसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चल पाया है।

शादी के कुछ ही महीनों बाद बेटी के इस तरह अचानक गायब हो जाने से मायके और ससुराल, दोनों पक्षों के परिजन काफी परेशान और चिंतित हैं। रिश्तेदारों और संभावित ठिकानों पर काफी खोजबीन करने के बाद भी जब रेश्मा का कोई सुराग नहीं मिला, तो परिजनों ने स्थानीय पिठोरिया थाना पुलिस को मामले की सूचना दी। परिजनों ने कोकदोरो और उसके आसपास के ग्रामीणों से भावुक अपील की है कि यदि किसी को भी रेश्मा के बारे में कोई जानकारी या सुराग मिले, तो वे तुरंत इसकी सूचना उनके परिवार या पिठोरिया पुलिस को देकर मदद करें।
