भाजपा नेता राजीव रंजन मिश्रा को मॉनिटर लिजर्ड तस्करी मामले में फंसाने की साजिश! निष्पक्ष जांच की मांग

अपराध अभी अभी झारखंड
Share Now

द जन सभा |  चंदन पाठक

मॉनिटर लिजर्ड गोह की कथित अवैध तस्करी के मामले में भाजपा नेता व रामनवमी महावीर मंडल के अध्यक्ष राजीव रंजन मिश्रा उर्फ चुन्नू भैया का नाम आने के बाद विवाद गहरा गया है, जिसे लेकर अब भारतीय एकता कमेटी के संस्थापक अध्यक्ष गुलाम मुस्तफा ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है

प्रेस विज्ञप्ति जारी कर गुलाम मुस्तफा ने आशंका जताई कि समाज में बेहद सम्मानित छवि रखने वाले और हमेशा सर्वधर्म समभाव का संदेश देने वाले राजीव रंजन मिश्रा को किसी बड़ी साजिश के तहत फंसाया गया है। उन्होंने वन विभाग और रांची पुलिस से अपील की है कि किसी की व्यक्तिगत दुश्मनी या जलन के चलते रची गई इस संभावित साजिश की गहराई से जांच होनी चाहिए, ताकि तथ्यों के आधार पर दूध का दूध और पानी का पानी हो सके और किसी निर्दोष की छवि खराब किए बिना केवल असली दोषियों को ही सजा मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *