DC ने कर्ज़न मैदान का औचक निरीक्षण किया

खेल झारखंड
Share Now

द जन सभा | हजारीबाग | आशीष साव

हजारीबाग उपायुक्त हेमंत सती ने शनिवार को स्थानीय कर्जन मैदान का औचक निरीक्षण कर खेल सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने फुटबॉल, एथलेटिक्स और तीरंदाजी का प्रशिक्षण ले रही बालिका खिलाड़ियों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं और जरूरतों को जाना। खिलाड़ियों की मांग पर उपायुक्त ने मैदान परिसर में रोशनी के लिए तुरंत पांच हाई मास्क लाइट लगाने और शौचालयों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही उन्होंने खिलाड़ी छात्रावास और किचन का बारीकी से निरीक्षण करते हुए मीनू के अनुसार गुणवत्तापूर्ण भोजन देने की हिदायत दी, वहीं हॉस्टल में स्मार्ट टीवी और वाई-फाई की सुविधा जल्द बहाल करने का भरोसा भी दिलाया। इस मौके पर सदर एसडीओ आदित्य पांडेय और खेल पदाधिकारी कैलाश राम भी मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *