Ranchi News: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान

अभी अभी जन सभा विशेष झारखंड
Share Now

द जन सभा |  निरंजन

प्रखंड कांग्रेस कमेटी की ओर से मंगलवार को क्षेत्र में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के खिलाफ एक दिवसीय हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। प्रखंड अध्यक्ष संजर खान के नेतृत्व में आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में पार्टी के दर्जनों पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। यह अभियान अरसंडे स्थित एक पेट्रोल पंप के समीप चलाया गया, जहां स्थानीय लोगों और वाहन चालकों ने भी हस्ताक्षर कर बढ़ते तेल दामों के प्रति अपना आक्रोश दर्ज कराया।

​अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रखंड अध्यक्ष संजर खान ने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार तेल की कीमतों को नियंत्रित करने और बाजार में आपूर्ति सामान्य बनाए रखने में पूरी तरह नाकाम साबित हुई है। महंगाई अपने चरम पर है और कालाबाजारी व मुनाफाखोरी को रोकने में सरकार विफल रही है। संजर खान ने इसे मोदी सरकार की कूटनीतिक और राजनयिक विफलता बताते हुए कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण आज देश का आम नागरिक आर्थिक रूप से परेशान और बेहाल है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *