Kanke: कोकदोरो के औखर गढ़हा गाँव को मिला नया ट्रांसफार्मर

अभी अभी जन सभा विशेष
Share Now

कई दिनों से छाया अंधेरा आखिरकार दूर हो गया है। दरअसल, गाँव का बिजली ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था और वे अंधेरे में जीवन बसर करने को मजबूर थे। ग्रामीणों ने इस समस्या की जानकारी क्षेत्र की जिला परिषद सदस्य हिना परवीन को दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए जीप सदस्य हिना परवीन और कांग्रेस नेता जमील अख्तर ने त्वरित पहल की, जिसके परिणामस्वरूप मंगलवार को गाँव में 25 केवी का नया ट्रांसफार्मर लगवा दिया गया।

नया ट्रांसफार्मर लगने से ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई है। इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित कांग्रेस नेता जमील अख्तर ने ग्रामीणों के साथ मिलकर फीता काटकर नए ट्रांसफार्मर का विधिवत उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करना उनकी पहली प्राथमिकता है। इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे, जिन्होंने तत्परता से बिजली संकट दूर करने के लिए जीप सदस्य और कांग्रेस नेता के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *