“अमिताभ बच्चन के मंच से चमका झारखंड का लाल, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने केबीसी विजेता बिप्लब बिस्वास को दी बधाई”

रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में लोकप्रिय टीवी शो “कौन बनेगा करोड़पति” (केबीसी) सीजन-17 के विजेता बिप्लब बिस्वास ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बिप्लब बिस्वास को उनकी शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा […]

Continue Reading

नववर्ष के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से वरीय पदाधिकारियों की शिष्टाचार भेंट। सभी के सहयोग से झारखंड को सशक्त राज्य बनाने का लिया संकल्प

नए साल के आगमन पर राज्य के कई वरीय प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों ने आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन शिष्टाचार भेंट कर उन्हें नव वर्ष बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री से भेंट करने वाले प्रशासनिक पदाधिकारियों में कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के सचिव अबू बकर सिद्दीक, उद्योग सचिव अरवा राजकमल, योजना […]

Continue Reading

झामुमो का कोल- फ्लाईऐश ट्रांसपोर्टिंग के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना तीन जनवरी से सिमरिया चौक में”

सिमरिया/ चतरा: चतरा जिले में एक बार फिर जनआंदोलन की आंच तेज होने जा रही है। 3 जनवरी 2026, शनिवार से सिमरिया चौक पर अनिश्चितकालीन धरना एवं पूर्णतः कोल व फ्लाईऐश ट्रांसपोर्टिंग बंदी की घोषणा की गई है। इस आंदोलन के जरिए क्षेत्र की उपेक्षा, विस्थापन और जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर निर्णायक संघर्ष […]

Continue Reading

32 माह से धरने पर बैठे रैयतों से मिले विधायक कुमार उज्ज्वल दास, किसानों को न्याय का भरोसा दिया !

सिमरिया/ चतरा: सिमरिया प्रखंड के ईचाक खुर्द गांव में शिवपुर- कठौतिया रेल लाइन परियोजना के तहत अधिग्रहित गैर मजरूवा खास भूमि के मुआवजा की मांग को लेकर बीते 32 माह से धरना पर बैठे रैयतों से विधायक उज्ज्वल कुमार दास ने मुलाकात की। धरनास्थल पर पहुंचकर विधायक ने किसानों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और […]

Continue Reading

लोकहित अधिकार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को जिला अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने नए साल की बधाई दी, 9 जनवरी को पार्टी के वनभोज पर हुआ मंथन”

कांके/ रांची: नववर्ष के शुभारंभ अवसर पर लोकहित अधिकार पार्टी के जिला अध्यक्ष अशोक राम एवं जिला उपाध्यक्ष राहुल यादव ने प्रदेश अध्यक्ष हरिनाथ साहू से उनके आवासीय कार्यालय भामाशाह नगर, रिंग रोड कांके में मुलाकात कर पुष्प गुच्छ भेंट किया और शुभकामनाएं दीं। इस दौरान सौहार्दपूर्ण वातावरण में संगठनात्मक विषयों पर चर्चा हुई। विशेष […]

Continue Reading

आम्रपाली–चंद्रगुप्त क्षेत्र को मिला नया नेतृत्व, संजीव कुमार बने महाप्रबंधक

चतरा/टंडवा: सीसीएल की महत्वपूर्ण आम्रपाली–चंद्रगुप्त कोल परियोजना में नए नेतृत्व के साथ एक नए युग की शुरुआत हुई है। संजीव कुमार ने विधिवत रूप से आम्रपाली–चंद्रगुप्त क्षेत्र के नए महाप्रबंधक (जीएम) के रूप में पदभार ग्रहण किया। निवर्तमान प्रभारी जीएम सह परियोजना अधिकारी मोहम्मद अकरम ने उन्हें कार्यभार सौंपते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। […]

Continue Reading

आख़िरी दिन, बड़ा आरोप! आम्रपाली जीएम पर मुकदमा दर्ज करने की मांग ! एसपी तक पहुंचा मामला जेल जाएंगे अमरेश?”

चतरा | टंडवा: जिले के टंडवा में संचालित आम्रपाली कोल परियोजना एक बार फिर गंभीर आरोपों और विवादों के घेरे में है। रिटायरमेंट से ठीक एक दिन पहले आम्रपाली जीएम अमरेश कुमार सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि मुनाफे की […]

Continue Reading

सीएम हेमन्त सोरेन ने सविता कच्छप को राज्य सरकार की ओर से 2 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि का चेक सौंपा

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से ट्रिपल आईटी, रांची में चयनित आदिवासी छात्रा सविता कच्छप ने की मुलाकात रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में ट्रिपल आईटी, रांची में आदिवासी समुदाय से चयनित सबसे कम उम्र की पीएचडी अभ्यर्थी सविता कच्छप ने मुलाकात की। मौके पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने […]

Continue Reading

कार्तिक उरांव की धरती पर राष्ट्रपति का आगमन, गुमला बनेगा आदिवासी सांस्कृतिक समागम का केंद्र

गुमला/रायडीह: गुमला जिले के रायडीह प्रखंड में आयोजित दो दिवसीय अंतरराज्यीय जन सांस्कृतिक समागम ‘कार्तिक जतरा’ मंगलवार को ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने जा रहा है। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इस महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर पूरे जिले में उत्साह के साथ-साथ सुरक्षा के पुख्ता […]

Continue Reading

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के प्रयासों से आदिवासी समाज का बढ़ रहा है मान – सम्मान: Hemant Soren

जनजातीय भाषाओं को सुरक्षित, संरक्षित और समृद्ध करने की दिशा में हम निरंतर बढ़ रहे आगे दिशोम जाहेर, करनडीह, जमशेदपुर:: राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु मुख्य अतिथि एवं राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार तथा मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन विशिष्ट अतिथि के रूप में सोमवार को दिशोम जाहेर, करनडीह, जमशेदपुर में आयोजित 22 वां संताली “परसी महा ” एवं […]

Continue Reading