Kanke News: कांके में आदिवासी जमीन हड़पने की साज़िश में बिल्डर अनुज लाल और जमीन कारोबारी दीपक के गुर्गे गिरफ्तार !

अपराध अभी अभी आदिवासी जन सभा विशेष
Share Now

द जन सभा |  कांके

सुकुरहुटू रिंग रोड स्थित केके ढाबा के पास एक आदिवासी परिवार की 52 डिसमिल पुश्तैनी बकाशत भूईहरी खतियानी जमीन पर जबरन कब्जा करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित रैयत फागु मुंडा की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कांके थाना पुलिस ने कांके रोड के बिल्डर अनुज लाल और जमीन माफिया दीपक भथुयार उर्फ मुन्ना भारद्वाज के दो गुर्गों, चंदन और मनीष को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी सह प्रशिक्षु आईपीएस साक्षी जमुवार ने बताया कि गुरुवार को शिकायत मिलने के बाद अंचल अधिकारी अमित भगत, सहायक पुलिस अधीक्षक सह थाना प्रभारी साक्षी जमुआर, इंस्पेक्टर कुणाल कुमार और पुलिस बल मौके पर पहुंचकर हंगामे के बीच चहारदिवारी और लोहे का गेट लगा रहे आरोपियों को दबोचा। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को कांके थाना हाजत में रखा गया है और उन्हें शुक्रवार को जेल भेजा जाएगा।

यह पूरी कार्रवाई पीड़ित फागु मुंडा द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर की गई है, जिसमें कुल 11 नामजद समेत अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। फागु मुंडा का आरोप है कि मौजा सुकुरहुटू खाता संख्या 560, प्लॉट संख्या 3818 की इस पुश्तैनी जमीन पर गांव के ही कुछ लोगों ने फर्जी कागजात तैयार कर कब्जा करने की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़ित परिवार को जातिसूचक गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी। आवेदन के अनुसार, बीते 17 मई को भी 20-25 हथियारबंद लोग गाड़ियों से आए थे और जमीन खाली न करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। पुलिस ने इस मामले में बिल्डर अनुज लाल, दीपक भथुवार, दिलीप वर्मा, सरस कुमार, विशाल सिंह उर्फ विक्की और मनीष पांडेय समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *