Crime News: नाबालिग लड़की को बहला फुसला कर भगाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार, जेल

अपराध अभी अभी जन सभा विशेष
Share Now

द जन सभा

कांके थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान सुकुरहुटू कदमा टंगरा निवासी स्वर्गीय महेंद्र चौधरी के 20 वर्षीय पुत्र कृष कुमार के रूप में हुई है। वहीं, पुलिस ने बरामद की गई युवती को सुरक्षित रूप से बालिका कल्याण गृह भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, कृष कुमार बीते चार मई 2026 को एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया था। पीड़िता के परिजनों ने उसी दिन चार मई को कांके थाने में आरोपी युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद से ही पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी।फरार होने के बाद आरोपी पुलिस से बचने के लिए अपनी सुविधानुसार बार-बार मोबाइल स्विच ऑफ और स्विच ऑन कर रहा था।

हालांकि, पुलिस उसकी हर गतिविधि पर नजर रखे हुए थी। आखिरकार कांके पुलिस ने सूझबूझ का परिचय देते हुए आरोपी युवक को विश्वास में लिया और उसे थाने बुलाया। उन्नीस मई 2026 को जैसे ही वह थाने पहुंचा, पुलिस ने उसे धर-दबोचा। पूछताछ के बाद आरोपी कृष को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है, जबकि बरामद युवती को बालिका कल्याण गृह भेजा गया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए सहायक पुलिस अधीक्षक सह थाना प्रभारी साक्षी जमुआर ने बताया कि कांके थाना में कांड संख्या 96/26 के तहत पुलिस ने आरोपी पर नाबालिग के अपहरण और उसे गैर-कानूनी तरीके से अपने पास रखने की धारा 96/ 137 (2) के अंतर्गत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है। केस के अनुसंधान अधिकारी कफील अहमद ने बताया कि तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपी को पकड़ने में बड़ी सफलता मिली है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस त्वरित कार्रवाई से साफ है कि कांके थाना पुलिस इन दिनों अपराध और अपराधियों के खिलाफ काफी सक्रिय भूमिका निभा रही है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *