Jharkhand Police: सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को एसएसपी ने दी गरिमामय विदाई, उज्ज्वल भविष्य की कामना

अभी अभी जन सभा विशेष झारखंड
Share Now

द जन सभा | निरंजन भारती

नवीन पुलिस केंद्र, रांची में मंगलवार को सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक रांची ने सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को सम्मानित करते हुए उनकी दीर्घकालीन, समर्पित और उत्कृष्ट सेवाओं की जमकर सराहना की। समारोह में एसएसपी ने अपने संबोधन में कहा, पुलिस विभाग में आपका योगदान अतुलनीय रहा है।

आपने अपने जीवन के सबसे महत्वपूर्ण वर्ष समाज की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने में समर्पित कर दिए। विभाग आपके इस योगदान के लिए सदैव ऋणी रहेगा। मैं आप सभी के उत्तम स्वास्थ्य, सुखद, समृद्ध एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ।

समारोह में उपस्थित पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने भी सेवानिवृत्त हो रहे साथियों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। ग्रामीण एसपी ने अपने बयान में कहा, ग्रामीण इलाकों से लेकर चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में हमारे इन पुलिसकर्मियों ने जिस निष्ठा और ईमानदारी से अपनी ड्यूटी निभाई है, वह नए पुलिसकर्मियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

वर्दी से सेवा की यह पारी भले ही आज समाप्त हो रही हो, लेकिन समाज के प्रति आपका दायित्व और हमारा पारिवारिक रिश्ता हमेशा बना रहेगा। आपके आगामी जीवन के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएँ। इस अवसर पर सिटी एसपी, ट्रैफिक एसपी सहित कई पुलिस उपाधीक्षक एवं थाना प्रभारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *