Police News: बरियातू के नए थाना प्रभारी बने प्रकाश रजक, बोले- अपराधियों और भू-माफियाओं पर रहेगी पैनी नजर

अभी अभी जन सभा विशेष
Share Now

द जन सभा  |  निरंजन

इंस्पेक्टर प्रकाश रजक ने शनिवार को बरियातू थाना के नए थाना प्रभारी के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने निवर्तमान थाना प्रभारी मनोज कुमार से प्रभार लिया। इस अवसर पर थाने के पुलिस जवानों ने गुलदस्ता भेंट कर नए थाना प्रभारी का गर्मजोशी से स्वागत किया।

फोटो: बरियातू थाना प्रभारी के रूप प्रभार लेते इंस्पेक्टर प्रकाश रजक

​जनता के लिए 24 घंटे खुले हैं थाने के दरवाजे

​पदभार ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में इंस्पेक्टर प्रकाश रजक ने अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अमन-चैन और कानून व्यवस्था बनाए रखना उनकी सबसे पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने पुलिस और पब्लिक के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर देते हुए कहा:

जनता और पुलिस के बीच मधुर संबंध होने जरूरी हैं। आम नागरिक किसी भी समय अपनी समस्याओं को लेकर बेझिझक थाना आ सकते हैं। पुलिस की ओर से उन्हें हरसंभव मदद और सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी। चूंकि मैं पूर्व में कांके थाना में भी सेवा दे चुका हूँ, इसलिए इस क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति और मिजाज से अच्छी तरह वाकिफ हूँ, जिससे काम करने में काफी आसानी होगी।

​अपराधियों और भू-माफियाओं को सख्त चेतावनी

​क्षेत्र के अपराधियों, स्नैचरों और भू-माफियाओं को आड़े हाथों लेते हुए नए थाना प्रभारी ने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले और जमीन की अवैध हेराफेरी करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। किसी भी सूरत में अपराधियों और असामाजिक तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा। अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *