राजेश कच्छप के नेतृत्व में बीसा पंचायत के दर्जनों युवाओं ने थामा कांग्रेस का दामन

अभी अभी आदिवासी रांची
Share Now

खिजरी विधायक राजेश कच्छप के नामकुम लुपुंग टोली स्थित आवासीय कार्यालय में शनिवार को अनगड़ा प्रखंड के बीसा पंचायत के विभिन्न युवाओं ने विधायक के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। श्री कच्छप ने सभी नए सदस्यों को कांग्रेस पार्टी का पट्टा,माला एवं मुंह मीठा कर पार्टी में उनका स्वागत किया।

इस अवसर पर क्षेत्र के युवा नेतृत्वकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी शुरू से ही गरीब एवं वंचितों की लड़ाई लड़ती आई है। पार्टी सभी धर्मों एवं वर्गों को साथ लेकर चलने तथा न्याय की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाने का कार्य करती है।

नए सदस्यों ने कहा कि खिजरी विधायक राजेश कच्छप के नेतृत्व में खिजरी विधानसभा क्षेत्र का विकास तेजी से आगे बढ़ा है। क्षेत्र में सड़क सहित विभिन्न विकास योजनाओं को धरातल पर उतारकर क्षेत्रीय विकास बढाने का कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि विधायक राजेश कच्छप का व्यक्तिगत व्यवहार और आम लोगों के प्रति उनका जुड़ाव उन्हें काफी प्रभावित करता है। ‘सेवा ही लक्ष्य’ के तहत किसी भी परिवार में मृत्यु होने पर मृतक के आश्रितों को सूखा राशन उपलब्ध कराकर राहत प्रदान करना एक मानवीय पहल है, जो पूरे खिजरी विधानसभा क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

वहीं, खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने पार्टी में शामिल हुए सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता दृढ़ इच्छाशक्ति एवं संकल्प के साथ पार्टी के लिए कार्य करें, ताकि हम सभी मिलकर खिजरी विधानसभा क्षेत्र के समग्र एवं सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित कर सकें।

इन युवाओं ने थामा कांग्रेस का दामन

जयराम बेदिया (आजसू), दिलेश्वर बेदिया (आजसू), अनिल बेदिया, प्रवीण बेदिया, बालेश्वर बेदिया, मनोज भोगता, धनीराम भोगता, कार्तिक भोगता, लालचंद भोगता, प्रकाश मुंडा, पारसनाथ भोगता, महेंद्र भोगता, सूरज भोगता, विजय मुंडा, एतवा बेदिया, लीलमोहन बेदिया, जितु भोगता, राहुल मुंडा, लखीराम हजाम, कमलेश कुमार, बिरसा मुंडा, रंजीत भोगता, राज भोगता, बलकेश्वर मुंडा, जुकेश्वर बेदिया, राजेंद्र मुंडा, वीरेंद्र बेदिया, जतरू भोगता, बिरसा मुंडा सहित अन्य युवा शामिल रहे।

इस अवसर पर रांची जिला कांग्रेस प्रभारी रियाजूल अंसारी, प्रखंड अध्यक्ष एतवा उरांव, पश्चिमी मंडल अध्यक्ष रेजाक अंसारी, पूर्वी योगेन्द्रर बेदिया,विधायक प्रतिनिधि खाद्य आपूर्ति विभाग अजय करमाली, दिनेश चंद्र प्रमाणिक, पंचू तिर्की सहित दर्जनों कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *