कुमरांग कला में दुर्गा पूजा की तैयारी को लेकर बैठक, नई कमेटी गठित

झारखंड धर्म अध्यात्म रांची
Share Now

द जन सभा डेस्क |  टंडवा

टंडवा प्रखंड के कुमरांग कला में दुर्गा पूजा को लेकर शनिवार को देवी मंडप प्रांगण में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता रामनंदन नारायण दास ने की, जबकि संचालन दशरथ साव ने किया। बैठक में पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर चर्चा की गई। इसके बाद सर्वसम्मति से नई दुर्गा पूजा समिति की कार्यकारिणी का गठन किया गया। अभिषेक कुमार को अध्यक्ष, महेश गंझु को सचिव और महेंद्र साव को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। पंकज साव को उपाध्यक्ष और राजू कुमार को उपसचिव चुना गया।

नई कार्यकारिणी में पंकज साव, आशीष कुमार चौधरी, तिरथ राणा, अभिमन्यु सिंह, प्रवेश नारायण दास, ओमकार राणा, अभिजीत कुमार, टुनटुन कुमार, विवेक ओझा, विवेक नारायण दास, अनमोल कुमार, निरंजन सिंह, अशोक राणा, सुभाष राम, शिवम कुमार और सौरभ कुमार को सदस्य बनाया गया है। पूजा सहयोगी के रूप में तिरथ राणा, अंकित कुमार, अभिजीत कुमार, अनमोल कुमार, निरंजन राणा और राजेश साव को जिम्मेदारी मिली है। वहीं, बस्ती से पारटांड़ तक चंदा संग्रह के लिए महेंद्र साव, दशरथ साव, बबलू राणा, तिरथ राणा और अशोक राणा की टीम बनाई गई है। समिति में उज्ज्वल कुमार दास, प्रवेश कुमार दास, अजय कुमार देव, संदीप कुमार और आशीष कुमार चौधरी को संरक्षक की जिम्मेदारी दी गई, जबकि गणेश प्रसाद को मीडिया प्रभारी बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *