JPSC-JSSC आंदोलन की आड़ में छात्रों को बरगलाकर फिर करोड़ों ऐंठने की फिराक में भाजपा के कोचिंग दलाल : JMM का तीखा हमला!

अभी अभी जन सभा विशेष
Share Now

द जन सभा | डेस्क

रांची के मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका के सामने JPSC और JSSC परीक्षाओं में धांधली का आरोप लगाकर किया जा रहा प्रदर्शन अब पूरी तरह राजनीतिक अखाड़ा बन गया है। राज्य की सत्ताधारी पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा ने इस आंदोलन पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा है कि प्रदर्शन कर रहे लोग आम छात्र नहीं हैं। JMM के मुताबिक, बापू वाटिका के पास जुटे लोग या तो विरोधी राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता हैं या फिर शिक्षा के नाम पर धंधा चलाने वाले माफिया हैं, जो छात्रों के भविष्य का इस्तेमाल अपनी राजनीति और कमाई के लिए कर रहे हैं।

JMM ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर बेहद सख्त भाषा में लिखा कि QR कोड वाले कोचिंग माफिया फिर से दलाली के लिए तैयार बैठे हैं। रांची से लेकर पटना और यूपी तक बच्चों की जिंदगी से खेलकर इन्होंने महंगे घर-फ्लैट बनवाए, लाखों-करोड़ों की गाड़ियाँ और घड़ियाँ खरीदीं। सबने देखा है। अब वही भाजपा के दलाल कोचिंग माफिया फिर से बच्चों को बरगलाकर अपनी जेब भरने को तैयार हो गए हैं। इसके साथ ही सोशल मीडिया यूजर को चेतावनी देते हुए पार्टी ने कहा कि किसी भी झारखंडी छात्र से इनकी असलियत पूछ ली जाए, वरना ये माफिया एक बार फिर निर्दोष बच्चों के नाम पर करोड़ों रुपये ऐंठकर चंपत हो जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *