आम लोगों की समस्याओं को सुनने और समाधान करने उद्देश्य से बुधवार को ज़िले के सभी थानों और ओपी) में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम’ का आयोजन किया जाएगा । वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय अनुसार, शिविर में ज़िले के वरिष्ठ अधिकारी खुद अलग-अलग थानों में मौजूद रहेंगे।

एसएसपी रांची खुद लोअर बाजार थाने में दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक आम जनता से मिलेंगे। इसके अलावा अन्य वरीय अधिकारी, जैसे सिटी एसपी, ग्रामीण एसपी, ट्रैफिक एसपी और संबंधित क्षेत्रों के डीएसपी/एसडीपीओ भी अलग-अलग थानों में उपस्थित रहकर लोगों की शिकायतें सुनेंगे। कांके थाने में वरीय पुलिस उपाधीक्षक अमर कुमार पांडेय लोगों की शिकायतें सुनेंगे, तो वहीं पिठौरिया थाने में स्थानीय थाना प्रभारी खुद मौजूद रहकर जनसमस्याओं का समाधान करेंगे।
वहीं जिन थानों में वरिष्ठ अधिकारी नहीं पहुँच रहे हैं, वहाँ संबंधित थाना प्रभारी निर्धारित समय-सारणी के अनुसार उपस्थित रहकर आम लोगों की समस्याओं को सुनेंगे और उनका समाधान करेंगे। विदित हो कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पुलिस और जनता के बीच की दूरी को कम करना और जन शिकायतों का समाधान करना है।
