रांची को दो फ्लाईओवर की सौगात जल्द, सितंबर में कांटाटोली बहुबाजार फ्लाईओवर का होगा उद्घाटन

रांची
Share Now



मेकॉन सिरमटोली फ्लाईओवर निर्माण कार्य को भी तेज करने का निर्देश

नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव नें दोनों फ्लाईओवर का किया निरीक्षण


रांची: राजधानी रांची को जल्द दो बहुप्रतिक्षित फ्लाईओवर का सौगात मिलने जा रहा है इसको लेकर फ्लाईवर निर्माण कार्य तेज गति से पूर्ण करनें का निर्देश दिया गया है। शुक्रवार को राज्य सरकार के नगर विकास एवं आवास तथा पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव श्री सुनील कुमार नें रांची में निर्माणाधिन कांटाटोली-बहुबाजार प्लाईओवर तथा मेकॉन-सिरमटोली फ्लाईओवर का निरीक्षण किया और कई आवश्यक निर्देश दिया।

कांटाटोली बहुबाजार फ्लाईओवर का निरीक्षण

प्रधान सचिव ने जुडको लि. द्वारा निर्माणाधीन कांटाटोली-बहुबाजार फ्लाईओवर का निर्माण कार्य 15 सितंबर तक पूर्ण करनें का निर्देश देते हुए वहां मौजूद निर्माण कंपनी और जुडको के संबंधित पदाधिकारियों को फटकार लगाया और कहा कि इस निर्धारित समय तक काम पूरा नही हुआ तो वो एक दिन का भी समय विस्तार नहीं देंगे और निर्माण कंपनी पर कार्रवायी होगी। उन्होंनें पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि वो अधिक मशीनरीज और मैनपावर लगाकर समय पर कार्य पूरा करें।फ्लाईओवर निर्माण के साथ साथ पहुंच पथ का निर्माण भी तेज करें।सर्विस रोड अविलंब शुरु करें,आम लोगों को परेशानी न हो यह सुनिश्चित हो। सर्विस रोड के साथ साथ दोनो साइड स्ट्रीट लाइट लगाएं ताकि लोगों के साथ रात्रि में कोई दुर्घटना न हो।
समय पर कार्य पूरा करनें के लिए मैनपावर और मशीन बढ़ाएं।

दूसरे विभागों के साथ कोई समस्या आ रही है तो प्रधान सचिव से शेयर करें अविलंब समाधान होगा।

जुडको ,निर्माण कंपनी को एक माह के अंदर कार्य पूरा करने का नोटिस जारी करे।

एक माह में कार्य पूर्ण नही होगा तो निर्माण कंपनी पर कार्रवायी का निर्देश।

मेकॉन सिरमटोली फ्लाईओवर का निरीक्षण

अपनें निरीक्षण के दौरान प्रधान सचिव नें पथ निर्माण विभाग द्वारा निर्माणाधिन मेकॉन-सिरमटोली फ्लाईओवर निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया और पथ निर्माण विभाग तथा एलएंडटी के अभियंताओं को आवश्यक निर्देश दिया। उन्होंनें कहा कि यह फ्लाईओवर रांची के लिए काफी महत्वपूर्ण है और इसके निर्माण के बाद रेलवे पर बनें मेनरोड और कडरु ब्रिज पर दबाव कम होगा तथा शहर का एक बड़ा इलाका ट्रैफिक जाम से मुक्त होगा। उन्होंनें पदाधिकारियों से कार्य तेज करनें का निर्देश देते हुए कहा कि अगर रेलवे और पेयजल स्वच्छता तथा अन्य विभागों के साथ समन्वय में कोई परेशानी हो तो उसकी जानकारी हमें दें,हम तुरंत समाधान करेंगे पर कार्य में विलम्ब बर्दाश्त नहीं होगा।

मेकॉन- सिरमटोली फ्लाईओवर को लेकर निर्देश

फ्लाईओवर के सिविल वर्क के साथ साथ केबलिंग का कार्य तुरंत प्रारंभ करें। रेलवे ट्रैक के उपर केबल और झूला पर हैंग ब्रिज रहेगा। मेकॉन से निवारणपुर तक कार्य सितंबर तक पूर्ण करने का निर्देश।

सिरमटोली से निवारणपुर तक का भी निर्माण कार्य समानांतर चलते रहे। किसी भी विभाग के साथ समन्वय में परेशानी हो तो अविलंब बताएं। सर्विस रोड को दुरुस्त करें,और ब्रिज के नीचे ग्रिनरी को बढ़ावा दें।ग्रिनरी के लिए अभी से प्लांटेशन शुरु कर दें।
ट्रैफिक पुलिस से बात कर रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक ट्रैफिक डायवर्ट कर काम करें। सर्विस रोड में स्ट्रीट लाइट लगवाएं।

निरीक्षण के दौरान ये भी रहे मौजूद

निरिक्षण के दौरान जुडको लि. की ओर से पीडीटी गोपाल जी,जीएम विनय कुमार,प्रत्युष कुमार,स्मार्ट सिटी के पीआरओ अमित कुमार,प्रधान सचिव के ओएसडी विजय कुमार, प्रबंधक,वहीं पथ निर्माण विभाग के वरीय पदाधिकारीगण,एलएंडटी,दिनेश चंद्र अग्रवाल इन्फ्रा प्रा. लि. के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *