रांची: डीलर मार्जिन और वैट घटाने की मांग को लेकर 2 सितंबर को राज्य भर के सभी पेट्रोल पंप 24 घंटे के लिए बंद रहेंगे। यह निर्णय झारखंड पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने गुरुवार को आई एम ए भवन में आयोजित बैठक में लिया। पेट्रोलियम डीलर्स विभिन्न लंबित मांगों के समर्थन में बैठक की। बैठक में बताया गया कि 17 अगस्त से सभी पेट्रोलियम डीलर काला बिल्ला लगाकर कर विरोध करेंगे। अगर राज्य सरकार उनकी मांगों को नही मानती है तो राज्य भर से 1600 से अधिक पेट्रोल पंप बंद रहेंगे।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%
