सदर अस्पताल रांची से नवजात बच्चे की चोरी, दहशत में माता पिता

अपराध
Share Now

रांची के अस्पताल से एक नवजात बच्चे की चोरी. पांच दिन पहले ही बच्चे का जन्म हुआ था :  Newborn baby stolen from Sadar Hospital Ranchi, parents in panic

रांची : राजधानी रांची के सदर अस्पताल से पांच दिन का एक नवजात बच्चे को कुछ अज्ञात लोगों के द्वारा चुरा लिया गया है. मामले की जानकारी मिलने के बाद लोवर बाजार पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मासूम बच्चे की तलाश में जुटी हुई है.

14 फरवरी को मेरी बेटी का जन्म हुआ था : सबिता देवी

नवजात बेबी की मां सबिता देवी

बच्चा के परिजनों ने बताया कि 14 फरवरी को रांची के सदर अस्पताल के लेबर रूम में एक गर्ल चाइल्ड का जन्म हुआ था. जिसे लेबर रूम के बाहर से अज्ञात लोगों के द्वारा सोमवार की रात चुरा लिया गया. मात्र 5 दिन के नवजात के चोरी होने के बाद बच्चों के माता-पिता दहशत में है.

रांची के पिठोरिया के रहने वाले हैं उमेश बेदिया और सबिता देवी

पांच दिन के जिस मासूम बच्ची को अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी किया गया है, वे रांची के पिठोरिया के रहने वाले उमेश बेदिया और सबिता देवी की बेटी है. 14 फरवरी को बच्ची का जन्म हुआ था. सोमवार की रात लेबर रूम के बाहर से ही बच्ची को गायब कर दिया गया. बच्ची के गायब होने के बाद उसके मां-बाप का रो-रो कर बुरा हाल है. मामले को लेकर गायब बच्ची के पिता उमेश बेड़िया ने रांची के लोअर बाजार थाने में लिखित आवेदन दिया है.

पुलिस ने बच्ची की तलाशी की तेज

लोअर बाजार थाना प्रभारी दयानंद कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के तुरंत बाद से ही लोअर बाजार पुलिस तत्परता के साथ जांच में जुट चुकी है. सदर अस्पताल के सभी सीसीटीवी फुटेज को पुलिस की एक टीम खंगाल रही है ताकि बच्चे को गायब करने वाले का सुराग हासिल हो सके. साथ ही बच्चे के बारे में भी जानकारी इकट्ठी कर रही है ताकि उसे सुरक्षित वापस लाया जा सके

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *