कांके में 95 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा नया मार्केट कॉम्प्लेक्स

अभी अभी जन सभा विशेष झारखंड रांची
Share Now

द जन सभा डेस्क | रांची

सीआईपी रोड पर 2.14 एकड़ में होगा निर्माण, विधायक सुरेश बैठा ने योजना को लेकर सरकार से किया था आग्रह

कांके चौक में एक बड़े और आधुनिक मार्केट कॉम्प्लेक्स के निर्माण की आधारशिला जल्द रखे जाने की तैयारी है। सीआईपी रोड स्थित 2.14 एकड़ जमीन पर बनने वाले इस मार्केट कॉम्प्लेक्स के लिए करीब 95 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है। प्रस्तावित कॉम्प्लेक्स में दो बेसमेंट, लोअर ग्राउंड, ग्राउंड फ्लोर और इसके ऊपर पांच मंजिलों का निर्माण किया जाएगा। इस परियोजना का उद्देश्य कांके में मौजूदा बाजार व्यवस्था को व्यवस्थित और बेहतर बनाना है, ताकि लोगों और कारोबारियों को एक ही जगह बेहतर व्यावसायिक सुविधाएं मिल सकें। इसके साथ ही स्थानीय लोगों को रोजगार और व्यवसाय से जोड़ने पर भी विशेष जोर दिया गया है। मार्केट कॉम्प्लेक्स के निर्माण के बाद कांके में व्यापारिक गतिविधियों को गति मिलने के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर पैदा होने की उम्मीद है।

इस योजना को लेकर कांके विधायक सुरेश कुमार बैठा ने नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री को पत्र लिखकर योजना को आगे बढ़ाने का आग्रह किया था। विधायक ने अपने पत्र में लिखा था कि कांके चौक पर मौजूद मार्केट कॉम्प्लेक्स छोटा और अव्यवस्थित है, जबकि उपलब्ध जमीन पर एक बड़े और व्यवस्थित बाजार का निर्माण किया जा सकता है। पत्र के मुताबिक, इस मार्केट के निर्माण के लिए पहले जुडको लिमिटेड को डीपीआर तैयार करने का काम दिया गया था, लेकिन योजना आगे नहीं बढ़ सकी। विधायक ने सरकार से जनहित में इस योजना को दोबारा आगे बढ़ाने और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देने की मांग की है।

रोजगार और कारोबार को मिलेगा बढ़ावामार्केट कॉम्प्लेक्स को लेकर स्थानीय कारोबारियों और लोगों में भी उम्मीद जगी है। विधायक सुरेश बैठा का कहना है कि मार्केट बनने से कांके चौक का विकास होगा और स्थानीय लोगों को दुकानें मिलने से वे रोजगार और कारोबार से जुड़ सकेंगे। बड़े स्तर पर मार्केट विकसित होने से आसपास के छोटे कारोबारियों को भी फायदा मिलने की संभावना है। हालांकि, निर्माण कार्य कब शुरू होगा और परियोजना पूरी होने की समयसीमा क्या होगी, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है। अब लोगों की नजर इस बात पर है कि करीब 95 करोड़ रुपये की इस योजना को जमीन पर उतारने की प्रक्रिया कब शुरू होती है।

मार्केट कॉम्प्लेक्स की सूचना मिलने के बाद स्थानीय कारोबारियों और लोगों में एक नई उम्मीद जगी है। वही विधायक सुरेश बैठा का कहना है कि मार्केट बनने से कांके चौक का विकास होगा और स्थानीय लोगों को दुकानें मिलने से वे रोजगार और कारोबार से जुड़ सकेंगे। बड़े स्तर पर मार्केट विकसित होने से आसपास के छोटे कारोबारियों को भी फायदा मिलने की संभावना है। हालांकि, निर्माण कार्य कब शुरू होगा और परियोजना पूरी होने की समयसीमा क्या होगी, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *