EX Central Minister Ashvini Chaubey News: पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कांके के ऐतिहासिक मदन मोहन मंदिर में टेका माथा

जन सभा विशेष धर्म अध्यात्म
Share Now
फोटो: श्री मदन मोहन मंदिर का ताम्र पत्र देखते पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे।

The Jan Sabha संवाददाता, रांची: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे बुधवार को रांची प्रवास के दौरान कांके स्थित ऐतिहासिक श्री मदन मोहन मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान श्री राधा-कृष्ण के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना कर देश व प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

दरअसल, अश्विनी चौबे एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रांची आए हुए थे। इस दौरान जब उन्होंने बोड़ेया स्थित इस प्राचीन मंदिर की ख्याति और महत्ता के बारे में सुना, तो वे स्वयं को दर्शन करने से रोक नहीं पाए। मंदिर की वास्तुकला और वहां के भक्तिमय वातावरण को देखकर वे अत्यंत भावविभोर नजर आए।

मंदिर पहुंचने पर मंदिर समिति के संरक्षक और समाजसेवी गोविंद नारायण तिवारी के नेतृत्व में उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष सुधांशु नारायण तिवारी, गोपाल नारायण तिवारी, मनोज तिवारी और ईशान रोहन सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समिति के सदस्यों ने पूर्व मंत्री को मंदिर के गौरवशाली इतिहास से अवगत कराया।

इस दौरान संरक्षक गोविंद नारायण तिवारी ने अश्विनी चौबे को मंदिर से जुड़ा ऐतिहासिक ताम्र पत्र दिखाया, जिसे देख उन्होंने काफी रुचि दिखाई। दर्शन के पश्चात मंदिर समिति की ओर से उन्हें स्मृति चिह्न के रूप में भगवान श्री राधा-कृष्ण की एक सुंदर प्रतिमा भेंट की गई। चौबे ने मंदिर की प्राचीनता और संरक्षण के प्रयासों की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *