द जन सभा
भामाशाह नगर में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस नई दुकान पेट्रो वर्ल्ड का भव्य उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुप्रसिद्ध समाजसेवी हरिनाथ साहू ने फीता काटकर प्रतिष्ठान का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि हरिनाथ साहू ने कहा, कांके जैसे तेजी से विकसित हो रहे क्षेत्र में इस तरह के विश्वस्तरीय और गुणवत्तापूर्ण प्रतिष्ठान का खुलना बेहद सराहनीय है। इससे पेट्रोलपंप के संचालकों, कर्मियों को व स्थानीय लोगों को अपनी जरूरतों के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा और उन्हें एक ही छत के नीचे बेहतरीन उत्पाद व सेवाएं मिल सकेंगी। मुझे पूरा विश्वास है कि यह दुकान अपनी बेहतर सर्विस और विश्वसनीयता के बल पर बहुत जल्द क्षेत्र में अपनी एक खास पहचान बनाएगी।
प्रतिष्ठान के संचालक दीपक राज व अनिल गुप्ता ने आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने दुकान की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि पेट्रो वर्ल्ड में ग्राहकों की सुविधाओं और उनकी जरूरतों का विशेष ध्यान रखा गया है। यहाँ उचित मूल्य पर उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद हमेशा उपलब्ध रहेंगे और ग्राहकों को एक सुखद शॉपिंग अनुभव मिलेगा। इस उद्घाटन समारोह के अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोग, स्थानीय व्यवसायी और भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
