एक से सात अक्टूबर तक मोराबादी मैदान में सजेगा जेसीआई एक्सपो उत्सव

कारोबार झारखंड झारखंड न्यूज़ रांची
Share Now

400 स्टॉल में देशभर के ब्रांड, स्टार्टअप और कारोबारियों की भागीदारी

महिला उद्यमियों के लिए पिंक हैंगर, नाइट मार्केट और भजन जैमिंग होंगे आकर्षण


रांची: युवा सामाजिक एवं व्यापारिक संगठन जेसीआई की ओर से बहुप्रतीक्षित एक्सपो उत्सव 2026 की शुरुआत बुधवार, 1 अक्टूबर से मोराबादी मैदान में होगी। सात अक्टूबर तक चलने वाले इस भव्य व्यापार मेले का यह 29वां संस्करण है। आयोजन में देश के विभिन्न शहरों से करीब 400 स्टॉल लगाए जाएंगे, जिनमें बड़े ब्रांड, स्टार्टअप, ऑटोमोबाइल, ड्राई फ्रूट्स सहित विभिन्न उत्पादों और सेवाओं से जुड़े स्टॉल शामिल होंगे।


30 सितंबर को आयोजित पत्रकार सम्मेलन में एक्सपो के चीफ कोऑर्डिनेटर जेसी एचजीएफ सीए प्रशांत पाटोदिया ने बताया कि एक्सपो में महिलाओं के लिए विशेष पिंक हैंगर बनाया गया है। इसमें केवल महिला उद्यमियों को स्टॉल दिए गए हैं। वहीं बच्चों के मनोरंजन के लिए एम्यूजमेंट पार्क में विभिन्न प्रकार के झूले लगाए गए हैं।


एक्सपो परिसर में हर दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं और कार्यक्रमों का आयोजन होगा। एक अक्टूबर को बच्चों के लिए जूनियर मास्टरशेफ प्रतियोगिता होगी। दो अक्टूबर को चित्रकला प्रतियोगिता, ट्रेजर हंट और तंबोला, तीन अक्टूबर को डॉग शो एवं वॉयस ऑफ एक्सपो, चार अक्टूबर को एक्सपो टैंक एवं डांस प्रतियोगिता और सात अक्टूबर को योग प्रतियोगिता एवं बुटिक्स एक्सपो फैशन शो आयोजित किया जाएगा। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। कार्यक्रमों में भाग लेने और प्रवेश टिकट बुक करने के लिए क्यूआर कोड की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।


रांचीवासियों के लिए तीन अक्टूबर को विशेष नाइट मार्केट का आयोजन होगा। रात नौ बजे से मध्यरात्रि 12 बजे तक एक्सपो के स्टॉल खुले रहेंगे और लाइव बैंड की प्रस्तुति होगी। छह अक्टूबर को भजन जैमिंग का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बाहर से आए कलाकार मधुर भजनों की प्रस्तुति देंगे।


एक्सपो उत्सव 2026 के प्रिंसिपल स्पॉन्सर पंचरत्न स्काईलाइन हैं। इसके अलावा टैंगो, अल्पाइन और गृहस्थी आयोजन के पावर्ड पार्टनर हैं। होटल चाणक्य हॉस्पिटैलिटी पार्टनर, मोशन एजुकेशन पार्टनर, बुद्धा टोयोटा ऑटोमोबाइल पार्टनर, श्री अलंकार ज्वेलरी पार्टनर, श्नाइडर इलेक्ट्रिक इलेक्ट्रिक पार्टनर, प्रभुजी फूड पार्टनर, वॉव डिटेलिंग डिटेलिंग पार्टनर, बागला सिक्योरिटी पार्टनर, बलीफिया फोटोग्राफी पार्टनर, एनटीपीसी माइनिंग पार्टनर, आराध्या ट्रैवल पार्टनर, अपना मार्ट ग्रोसरी पार्टनर, मी एंड मॉम्स लाइफस्टाइल पार्टनर, एटीसी स्वच्छ पार्टनर, कैफीनेटर्स बेवरेज पार्टनर और रेडियो धूम रेडियो पार्टनर हैं।


पत्रकार सम्मेलन में एक्सपो के संयोजक जेसी सिद्धार्थ चौधरी, रांची चैप्टर के मीडिया प्रभारी जेसी रवि सामोता, अध्यक्ष सीए अभिषेक जैन, सचिव जेसी साकेत अग्रवाल, को-ऑर्डिनेटर जेसी सौरभ जालान, जेसी राहुल टिबरेवाल, जेसी सौरव नारेड़ी, एक्सपो ट्रेजरर जेसी सीए दीपक पटेल, डायरेक्टर बिजनेस जेसी ऋषभ जालान और उपाध्यक्ष-बिजनेस जेसी अनिमेश निखिल समेत संस्था के सदस्य मौजूद रहे। यह जानकारी एक्सपो के मीडिया प्रभारी जेसी वरुण जालान ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *