रोटरी क्लब ने मनाया शिक्षक दिवस, हिंदी नाटकों का हुआ मंचन

रांची
Share Now

समाज के पथ प्रदर्शक होते हैं शिक्षक : गौरव बागरॉय

रांची: रोटरी क्लब रांची ने शिक्षक दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया। समारोह की शुरुआत सर्वपल्ली डॉ राधाकृष्णन की तस्वीर पर माल्यार्पण कर की गई। समारोह में मुख्य अतिथि क्लब के अध्यक्ष गौरव बागरॉय ने अजयदीप वाधवा, भावना तनेजा, कांता मोदी, सुजाता गुप्ता, अभय कृष्णा सिंह, को शिक्षा के क्षेत्र में उनके विशिष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया।

मौक़े पर क्लब अध्यक्ष गौरव बागरॉय ने कहा कि शिक्षक समाज के पथ प्रदर्शक होते हैं। इसलिए शिक्षक अपने दायित्यों को निभाने में चूक करने से बचें। क्लब आज शिक्षकों को सम्मानित करके गर्व की अनुभूति कर रहा है। शिक्षक वर्ग का हमेशा सम्मान करें।

समारोह के दौरान एक शाम, रंगमंच के नाम का विशेष आयोजन हुआ। इसमें जेएफटीए के बैनर तले छात्र कलाकारों ने दो नाटक गरीबदास का शून्य एवं हमारा विद्यालय का मंचन किया। राजीव सिन्हा के निर्देशन में प्रस्तुत नाटक में सरकारी स्कूलों की बदहाली, मिड डे मील, गैर शिक्षण कार्यों से शिक्षकों को होनेवाली परेशानी एवं पढ़ाई का नुकसान आदि को दर्शाया गया। हास्य बिंदुओं पर दर्शकों के खूब ठहाके लगाए। मार्मिक संदेशों ने लोगों को भावुक बनाया। नाटक मंचन में अंशु अग्रवाल, मन्नू कुमार, मुस्कान मेधा, अब्दुल तौफिक, मनीष राव, निशा सिंह, सोमकांत, सोनू रुद्रा, निकेश तिग्गा, चंदन कुमार, शोभित अमन, मुकेश प्रमाणिक और राजा वर्मा शामिल थे।

कार्यकर्म के संयोजक ललित त्रिपाठी ने नाटकों की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे दौर में, जब रंगमंच का बहुत बड़ा हिस्सा अपनी वैचारिक धार और प्रासंगिकता खो चुका है। दर्शक विमुख हो चुके हैं।  रांची जैसे शहर में बिना सरकारी-गैरसरकारी अनुदान के मात्र अपनी जीवटता और अपने छात्रों के दम पर राजीव सिन्हा ने इसका आयोजन किया, जो सराहनीय है।

इस अवसर पर राजीव मोदी, प्रवीण राजगढ़िया, डॉ. विनय ढांढनिया, अमित अग्रवाल , सुरेश साबु, राजेशनाथ शाहदेव, संदीप मुंजाल, गौरव प्रशांत, पवन जयसवाल, प्रकाश सरावगी, रवीन्द्र सिंह चड्ढा, रमेश धरणीधरका, रश्मी अग्रवाल, सुमन साबू, एन के माखीजा , तरणबीर सिंह साहनी, चरणजीत सिंह वसु, अर्श जमील अश्फाके, अरविन्द कुमार पांडेय, सुधीर मिश्रा उपस्थित थे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *